ऑनलाइन सट्टे के लिए भेजते थे लिंक: दो आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप समेत 5.67 लाख का सामान जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन कमाई और रोज रिवार्ड मिलने का लालच देकर लोगों को सट्टे के जाल में फंसाने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लिंबोदी की लोटस रेसीडेंसी में बैठकर कथित तौर पर यूओनो हब एप के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।
इसके लिए लोगों को वाट्सएप और टेलीग्राम पर लिंक भेजी जाती थी। लिंक के जरिए यूजर जोड़कर उनसे पैसे जमा करवाए जाते थे। मौके से क्राइम ब्रांच ने तीन मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, पांच बैंक कार्ड और नकदी सहित करीब 5.67 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है।
क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक 22 अक्टूबर को सूचना मिली थी ब्रजनयनी कॉलोनी स्थित लोटस रेसीडेंसी के जी-2 फ्लैट में दो युवक मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट की मदद से ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। टीम ने मौके पर दबिश दी तो जतिन राज पटेल (19) और सुशांत पांडे (19) लैपटॉप और मोबाइल पर संदिग्ध गतिविधियां करते मिले।
तीन मोबाइल फोन जब्त किए
जांच में जतिन के सैमसंग मोबाइल में यूजर आईडी और लिंक के जरिए लोगों को जोड़ने के साक्ष्य मिले। मोबाइल में एप की एडमिन पैनल भी खुली थी, जिसमें डेली ऑर्डर रिवार्ड्स का इंटरफेस दिखाई दे रहा था। आरोपी वाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए लिंक भेजकर लोगों से पैसे जमा करवाते और रिवार्ड के नाम पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाते थे।
पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, जिनमें सैमसंग एस-25 अल्ट्रा और दो आईफोन 17 प्रो मैक्स जब्त किए हैं। इनके अलावा आसुस टीयूएफ लैपटॉप, एप्पल आईपैड, तीन डेबिट कार्ड, दो क्रेडिट कार्ड और 7,500 रुपए बरामद किए गए। आरोपी मूल रूप से सीधी जिले के हैं।
जतिन 12वीं तक पढ़ा है, जबकि सुशांत बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र है। पुलिस ने दोनों पर पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 3/4, बीएनएस की धारा 112 और आईटी एक्ट की धारा 66 में केस दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी:अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी:बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी:14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली:14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश

दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी:पुलिस ने पकड़ी नकबजन गैंग; 5 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर:कलेक्टर ने सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण

इंदौर में संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल:घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील

कुएं में मिले तीन मासूमों के शव:बलि दिए जाने की आशंका; विसरा रिपोर्ट का इंतजार

वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश:आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग; अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के नेतृत्व में समाजजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे

प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:मुंबई में एमपी केम-2026 में बताई सरकार की उपलब्धियां

बरामदे में तेंदुआ, दो घंटे बाद पहुंची टीम:डॉग स्क्वाड भी नाकाम; वन विभाग की तैयारियों पर उठे सवाल

10 हजार की घूस लेते धराए कर्मचारी:2.30 लाख रुपए का वेतन बिल पास कराने के बदले ले रहा था रिश्वत

कलेक्टोरेट में काम करवाने का भरोसा:कैबिनेट मंत्री का निजी स्टाफ बताकर 10 लाख रुपये ऐंठे; लोकायुक्त में शिकायत

वीडियो देखिये, जनरल कोच में सफर कर रहे थे टाइगर श्रॉफ के हमलावर:यात्री बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी; मुंबई पुलिस से मिले इनपुट पर कार्रवाई, प्लेटफॉर्म पर 3 से 4 मिनट में पूरा किया ऑपरेशन

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!