देअविवि की फेयरवेल पार्टी में बाहरी लोगों को लेकर बवाल: हंगामे के बीच कार्यक्रम रोका; जांच की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

कुछ आयोजक छात्रों पर बाहरी लोगों को पास बेचने का आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आईएमएस कॉलेज में आयोजित एमबीए (फुल टाइम) फेयरवेल पार्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम में बाहरी लोगों की कथित एंट्री को लेकर छात्रों ने हंगामा किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे और आयोजकों से इस संबंध में बातचीत की।
इस दौरान कुछ देर के लिए तीखी बहस और तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। आयोजकों ने कथित बाहरी लोगों को कार्यक्रम स्थल से बाहर किया, जिसके बाद माहौल धीरे-धीरे सामान्य हुआ। मामले में जांच की मांग की गई है।
जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को जूनियर छात्रों द्वारा सीनियर के लिए फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई थी। आरोप है कि कुछ आयोजक छात्रों ने कथित रूप से पैसे लेकर बाहरी लोगों को एंट्री पास दिए, जिससे वे कार्यक्रम में शामिल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डांस और म्यूजिक के दौरान कुछ ऐसे युवक छात्राओं के साथ नजर आए, जिनकी पहचान कॉलेज से जुड़ी नहीं थी। इसे लेकर विवाद शुरू हुआ।
आगामी आयोजनों के लिए सख्त प्रोटोकॉल की मांग
कॉलेज परिसर में हुई इस घटना के बाद छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और कार्यक्रमों की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक न तो पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया और न ही कॉलेज प्रबंधन ने औपचारिक प्रतिक्रिया दी है।
सूत्रों के हवाले से कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की जांच जरूरी है। फिलहाल कॉलेज प्रशासन से इस मामले में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने और भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए सख्त प्रोटोकॉल लागू करने की मांग की गई है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!