नेग को लेकर किन्नरों का हंगामा: घर में घुसकर मारपीट; बच्चे को मारने की दी धमकी, पुलिस पहुंचने से पहले भाग निकले
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तुलसीनगर इलाके में नेग को लेकर विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां किन्नरों के एक समूह पर जबरन वसूली, धमकी और मारपीट के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि तय रकम न मिलने पर उन्होंने घर में घुसकर उत्पात मचाया और परिवार को दहशत में डाल दिया।
सरस्वती माता मंदिर के पास की घटना
यह घटना ए-सेक्टर, सरस्वती माता मंदिर के पास रहने वाले आशीष दुबे के घर की है। जानकारी के अनुसार, उनके यहां करीब 8 महीने पहले बेटे का जन्म हुआ था। बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे सात किन्नर अचानक घर पहुंचे और 51 हजार रुपये नेग की मांग करने लगे। उस समय घर में केवल आशीष की पत्नी और उनकी वृद्ध मां मौजूद थीं।
पहले 5100 रुपये दिए और बाद में 11 हजार रुपये
परिवार ने विवाद टालने के लिए पहले 5100 रुपये दिए और बाद में 11 हजार रुपये तक देने की बात कही, लेकिन आरोप है कि किन्नर इस पर राजी नहीं हुए। इसके बाद वे जबरन घर के अंदर घुस आए और गाली-गलौज करने लगे।
महिला से मारपीट और बच्चे को धमकी
आरोप है कि किन्नरों ने महिला के साथ हाथापाई की, बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और मासूम बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। हालात इतने भयावह हो गए कि महिला बच्चे को लेकर कमरे में बंद हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की।
मंदिर में तोड़फोड़ और पड़ोसियों से विवाद
वृद्ध महिला द्वारा भगवान का हवाला देने पर भी स्थिति शांत नहीं हुई। आरोप है कि किन्नरों ने घर में रखी देवी की मूर्ति को भी फेंक दिया और अपमानजनक टिप्पणी की। डर के कारण बुजुर्ग महिला छत पर पहुंची और पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। मौके पर पहुंचे लोगों के साथ भी आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया।
CCTV में कैद हुई घटना
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी बिना नंबर की कार से कॉलोनी में आए थे और वाहन को दूर खड़ा कर पैदल घर तक पहुंचे। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जो अब जांच का अहम आधार बन रही है।
पुलिस सूचना मिलते ही आरोपी फरार
घटना के दौरान जैसे ही परिवार के सदस्य घर पहुंचे, उन्होंने तुरंत डायल-100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग निकले।
बाद में माफी की पहल
घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया। रहवासियों ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें किन्नर समुदाय के गुरु भी शामिल हुए। उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर खेद जताते हुए माफी मांगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!