खबर
Top News

गैस को लेकर बवाल: एजेंसी संचालक और उपभोक्ता के बीच हुई मारपीट; सड़क पर उतरे लोग, किया चक्काजाम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 अप्रैल 2026, 6:27 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर में एलपीजी गैस की किल्लत लगातार बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा है। मंगलवार को हालात तब बिगड़ गए जब गैस एजेंसी पर लंबी कतारों और देरी से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

एजेंसी संचालक और एक उपभोक्ता के बीच मारपीट
इस दौरान एजेंसी संचालक और एक उपभोक्ता के बीच मारपीट हो गई, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया।

गैस एजेंसी पर विवाद ने लिया उग्र रूप
घटना बहादुरगंज क्षेत्र स्थित शिप्रा गैस एजेंसी की है, जहां पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित बताई जा रही है। मंगलवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलेंडर लेने पहुंचे थे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिलने से विवाद शुरू हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान एक उपभोक्ता और एजेंसी संचालक के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

सड़क पर सिलेंडर रखकर किया चक्काजाम
मारपीट की घटना के बाद गुस्साए उपभोक्ताओं ने अपने-अपने गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर नई सड़क स्थित बिजली घर के पास चक्काजाम कर दिया। इससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में चक्काजाम खत्म कराया गया। इसके बाद एजेंसी पर सिलेंडर वितरण की प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई गई और नंबर के आधार पर गैस बांटी गई।

हालांकि, इस दौरान भी कई बार उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बनती रही।

एक महीने से परेशान उपभोक्ता
गैस संकट से परेशान लोगों का कहना है कि उन्हें पिछले एक महीने से सिलेंडर नहीं मिल रहा है। एटलस चौराहा निवासी आशिया खान ने बताया कि वे लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लग रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को उन्हें धक्का देकर एजेंसी से बाहर कर दिया गया। वहीं, शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर रहने वाले दिव्यांग उपभोक्ता किशोर ने बताया कि वे रोजाना अपना काम छोड़कर लाइन में लगते हैं, लेकिन अब तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया है। इससे उनके घर में खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है।

एजेंसी पर गंभीर आरोप
प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एजेंसी पर बाउंसर तैनात किए गए हैं, जो ग्राहकों के साथ अभद्रता करते हैं और उन्हें डराते-धमकाते हैं। कुछ लोगों ने इस व्यवहार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा भी किया है।

लाइसेंस निरस्त करने की मांग
घटना के बाद आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने शिप्रा गैस एजेंसी का लाइसेंस निरस्त करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल
लगातार बढ़ती शिकायतों और लंबी कतारों ने शहर की गैस आपूर्ति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में और बड़े विरोध-प्रदर्शन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 4 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 5 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 5 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 5 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 6 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 6 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 6 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 6 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 6 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 7 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 7 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 7 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 7 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 7 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 8 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 8 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!