पलासिया चौराहे पर ड्रिंक एंड ड्राइव चालान पर हंगामा: देवास टेकरी से लौट रहे दंपति ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक ओर पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ मामलों में ऐसी कार्रवाई अब सवालों के घेरे में भी नजर आने लगी है। कल देर रात पलासिया चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक दंपति और पुलिस के बीच ड्रिंक एंड ड्राइव चालान को लेकर विवाद हो गया।
दंपति का आरोप है कि वे देवास माता टेकरी से दर्शन कर लौट रहे थे, इसके बावजूद पुलिस ने जबरन ड्रिंक एंड ड्राइव का चालान बना दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि कार चला रहे व्यक्ति के खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक मूसाखेड़ी निवासी विनय वर्मा और उनकी पत्नी नीतू वर्मा कल देर रात स्विफ्ट कार नंबर एमपी (09 जेडएल 9186) से देवास से इंदौर लौट रहे थे। दंपति का कहना है कि वे देवास माता टेकरी पर दर्शन कर वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान पलासिया चौराहे पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी, जहां उनकी कार को रोक लिया गया।
पत्नी का दावा- पति के हाथ में चोट, कार नहीं चला रहे थे
पत्नी की ओर से दावा किया गया कि विनय वर्मा के हाथ में चोट है, इसलिए उस समय वे कार नहीं चला रहे थे। पत्नी नीतू वर्मा के अनुसार इसके बावजूद पुलिस ने उनके पति के नाम पर ड्रिंक एंड ड्राइव का चालान बना दिया। इसी बात को लेकर मौके पर बहस बढ़ी और मामला विवाद में बदल गया।
पुलिस बोली-विनय ही चला रहे थे कार
पुलिस का कहना है कि विनय वर्मा ही कार चला रहे थे, इसलिए ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत चालान बनाया गया। पूरी कार्रवाई नियम और प्रक्रिया अनुसार की गई। चालान बनने के बाद दंपति ने नाराजगी जताई और विवाद किया। इस घटना के बाद एक बार फिर ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग की प्रक्रिया और पारदर्शिता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
शहर में पुलिस की कार्रवाई को लेकर आमतौर पर समर्थन देखने को मिलता है, लेकिन जब मौके पर चालक कौन था, टेस्ट किसका हुआ और चालान किस आधार पर काटा गया, जैसे सवाल उठते हैं तो कार्रवाई की विश्वसनीयता भी चर्चा में आ जाती है।
यह मामला अब सिर्फ एक चालान तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि यह सवाल भी उठ रहा है कि रात में होने वाली सख्त ट्रैफिक कार्रवाई कितनी पारदर्शी और विवाद रहित है।
ऐसे मामलों में यदि पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज, बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग, ब्रिथ एनालाइजर रिपोर्ट और मौके की प्रक्रिया सार्वजनिक की जाए तो स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।
नशे में पुलिस से हुज्जत, बात वर्दी फाड़ने तक पहुंची
ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बीच कनाड़िया थाना क्षेत्र में परसों रात पुलिस से हुज्जत और दबंगई का मामला सामने आया। नशे में धुत हो कार चलाने से रोकने पर आरोपी ने पुलिसकर्मी से न सिर्फ बहस की, बल्कि हाथापाई कर वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और धमकी का केस दर्ज कर कार जब्त कर ली है।
कनाड़िया थाने में पदस्थ पुनीत चौबे ने शिकायत की चेकिंग के दौरान कार एमपी 09 डब्ल्यूएम 2288 को रोका गया। पुलिस को चालक की हालत संदिग्ध लगी, जिस पर उसे ब्रेथ एनालाइजर से जांच के लिए कहा गया। चालक से कार से उतरने और नाम-पता बताने के लिए कहा गया, तो वह उत्तेजित होकर गाली-गलौज करने लगा।
हाथापाई कर मेरी वर्दी फाड़ दी और अन्य पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। दो आरोपियों पर केस, कार जब्त- पुलिस ने यशवर्धन खंडेलवाल और करण निवासी साउथ तुकोगंज के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दोनों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!