एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर बवाल: गांधी चौराहे से कोतवाली तक प्रदर्शन; रिहाई के बाद फिर सत्याग्रह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार शाम मंदसौर में एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उस समय विवाद का कारण बन गया, जब पुलिस ने गांधी चौराहे पर प्रस्तावित पुतला दहन से पहले कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक सिटी कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया, जिसके बाद वे फिर गांधी चौराहे पर पहुंचकर सत्याग्रह पर बैठ गए।
गांधी चौराहे पर पुतला दहन से पहले पुलिस की कार्रवाई
एनएसयूआई कार्यकर्ता दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांधी चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।
प्रदर्शन रोकने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष ऋतिक पटेल, वर्तमान जिलाध्यक्ष मंथन धनोतिया, आदर्श जोशी, अमन टेलर, राहुल सिंह, राघव शक्तावत, दुर्गाशंकर धाकड़, ओमप्रकाश ररोतिया, सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सिटी कोतवाली थाना पहुंचा दिया।
कोतवाली के बाहर दो घंटे तक हंगामा
कार्यकर्ताओं की हिरासत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और समर्थक सिटी कोतवाली पहुंच गए। यहां करीब दो घंटे तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई और हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग उठाई गई। मौके पर पहुंचे सीएसपी जितेंद्र कुमार भास्कर ने कांग्रेस नेताओं से चर्चा कर स्थिति को शांत कराया।
रिहाई के बाद फिर गांधी चौराहे पर सत्याग्रह
सभी कार्यकर्ताओं की रिहाई के बाद राहुल गांधी की हिरासत की खबर मिलते ही कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता दोबारा गांधी चौराहे पर एकत्र हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सत्याग्रह किया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
कांग्रेस नेता मनजीत सिंह मनी ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने बिना किसी ठोस आधार के उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने छात्रों से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।
व्यस्त चौराहे पर नहीं दी जा सकती अनुमति
सीएसपी जितेंद्र कुमार भास्कर ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए गांधी चौराहे पर पुतला दहन की सूचना मिली थी। चूंकि गांधी चौराहा शहर का सबसे व्यस्त चौराहा है, इसलिए बिना अनुमति पुतला दहन और प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती थी।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को समझाइश देने और शांति बनाए रखने के आश्वासन के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। साथ ही स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी संगठन को सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शन के लिए निर्धारित नियमों और अनुमति प्रक्रिया का पालन करना होगा।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!