नगर निगम बैठक में गोमांस मुद्दे पर हंगामा: महापौर-नेता प्रतिपक्ष में नोकझोंक; बजट पर भी घमासान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
नगर निगम परिषद की बैठक में गोमांस और स्लॉटर हाउस के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष शाबिस्ता जकी ने इस विषय पर सवाल उठाया, जिसका जवाब एमआईसी सदस्य आरके सिंह बघेल ने दिया। इसी दौरान महापौर और नेता प्रतिपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली। बीजेपी के वरिष्ठ पार्षद सुरेंद्र बाडिका और विलास राव घड़गे ने भी इस मुद्दे पर कड़ा विरोध जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
बजट पेश, अधूरे वादों पर विपक्ष का हमला
बैठक में करीब 3500 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया, जिसमें शहर के विकास से जुड़े कई प्रस्ताव शामिल हैं। हालांकि, विपक्ष ने पिछले दो वर्षों से अधूरे पड़े प्रोजेक्ट जैसे 7 हेरिटेज गेट और गीता भवन को लेकर सरकार को घेरा। बताया गया कि एक साल में केवल दो हेरिटेज गेट के लिए ही भूमिपूजन हो पाया है। ऐसे में विपक्ष ने नए वादों से पहले पुराने काम पूरे करने की मांग उठाई।
टैक्स बढ़ोतरी की संभावना कम
मंत्री और विधायकों की आपत्ति के चलते इस बार प्रॉपर्टी टैक्स या जलकर बढ़ाने की संभावना कम बताई जा रही है। पिछली बार 3611 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था।
पिछले बजट के फैसले चर्चा में
पिछले बजट में प्रॉपर्टी टैक्स में 10% और जलकर व ठोस अपशिष्ट शुल्क में 15% तक की बढ़ोतरी की गई थी। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों की निधि दोगुनी करने का निर्णय भी विवादों में रहा। वहीं, महापौर द्वारा घोषित ‘स्मार्ट पास’ योजना एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सकी है, जिसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
संबंधित समाचार

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन:देवी स्वरूपा बेटियों को कराया भोजन

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल:जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला

गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत:गरबा पंडाल में मची भगदड़; सौभाग्य से गरबा खेल रही बालिकाएं बची पुलिसकर्मी के सामने पिस्टल तानकर दोस्त से बोला- तुझे भी मार दूंगा

वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा:महाकाल के दरबार में माथा टेककर लिया सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा का संकल्प; मंदिरों के चढ़ावे में पारदर्शिता की मांग

माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु:मां जगदंबा की भक्ति में लीन रहा शहर; नम आंखों से दी विदाई

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!