नगर निगम बजट: श्रद्धांजलि पर भड़के भाजपा पार्षद; नारेबाजी, दूषित पानी कांड में मृत लोगों के स्वजनों को नौकरी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलास फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम के ई-बजट सत्र के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस पार्षदों ने ईरान के सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि दी। इस पर भाजपा पार्षदों ने कड़ा विरोध जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। एक पल ऐसा भी आया जब नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने सभापति को यार कर दिया। बजट के दौरान भाजपा पार्षदों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। भागीरथपुरा मामले में दिवंगत लोगों के प्राथमिक सदस्यों को पात्रता के आधार पर आउट सोर्स से नौकरी देने का प्रावधान बजट में किया गया है।
कांग्रेसियों ने की नारेबाजी
बजट से पहले जब महापौर श्रद्धांजलि दे रहे थे तब कांग्रेसियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसी पार्षद हाथों में पोस्टर लेकर पहुंचे थे। इस दौरान भागीरथपुरा दूषित जलकांड का मुद्दा भी उठा। भागीरथपुरा की घटना पर एक महिला बोली- मेरी सास को कोई बीमारी नहीं थी। किसी ने कोई मदद नहीं की।
शुरुआत ही विवाद और हंगामे के साथ
इंदौर नगर निगम में मंगलवार को 8450 करोड़ रुपए का ई-बजट पेश किया जा रहा है, लेकिन बजट सत्र की शुरुआत ही विवाद और हंगामे के साथ हुई। सदन में महापौर द्वारा श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद कांग्रेस पार्षद रूबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम ने अमेरिकी-इजराइली हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया
इस पर भाजपा पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए सदन में हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ देर के लिए कार्यवाही बाधित रही।
विपक्ष का विरोध प्रदर्शन पहले से तय
बजट सत्र में विपक्ष पहले से ही विरोध के मूड में नजर आया। कांग्रेस पार्षद और नेता प्रतिपक्ष काली पट्टी बांधकर सदन में पहुंचे थे। उनका आरोप है कि शहर में बुनियादी सुविधाओं, खासकर पानी और सफाई व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है।
पार्षद का अनोखा अंदाज
कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी भी विरोध के अनोखे अंदाज में नजर आए। वे टी-शर्ट पर ‘पियो नाली का पानी, नगर निगम के विकास की कहानी’ जैसे स्लोगन लिखकर पहुंचे, जो शहर की जल व्यवस्था पर सवाल उठाता है।
सियासत के बीच बजट पेश
हंगामे और विरोध के बीच महापौर द्वारा बजट पेश करने की प्रक्रिया जारी रही। माना जा रहा है कि बजट पर चर्चा के दौरान भी सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है।
सदन में बढ़ता राजनीतिक टकराव
श्रद्धांजलि को लेकर हुआ यह विवाद अब सियासी रंग ले चुका है। एक ओर भाजपा इसे अनावश्यक मुद्दा बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे संवेदनशीलता से जुड़ा विषय बता रही है। ऐसे में बजट सत्र के दौरान आगे भी हंगामे के आसार बने हुए हैं।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!