कॉलेज में परीक्षा के दौरान हंगामा: लैब में घुसकर की तोड़फोड़; 4 छात्र गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के होलकर साइंस कॉलेज में एमएससी प्रथम वर्ष की सीसीई परीक्षा के दौरान अचानक हंगामा हो गया। कुछ छात्रों ने परीक्षा के बीच लैब में घुसकर तोड़फोड़ की, जिससे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और परीक्षा बाधित हो गई।
परीक्षा के दौरान लैब में घुसे छात्र
घटना बुधवार दोपहर की है, जबकि इसका सीसीटीवी वीडियो गुरुवार को सामने आया।भंवरकुआ थाना पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे लैब क्रमांक-1 में परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान कुछ छात्र अचानक अंदर घुस आए और छात्रों व स्टाफ के सामने हंगामा करने लगे।
प्रयोगशाला में जमकर की तोड़फोड़
आरोपियों ने प्रयोगशाला के उपकरणों में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे वहां मौजूद छात्र-छात्राओं में डर का माहौल बन गया। पूरी घटना कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
प्राचार्य की शिकायत पर केस दर्ज
घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी विकेंद्र सिंह, लोकपाल, चमनदीप, अभय गुर्जर समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
4 आरोपी को भेजा जेल
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें विकेंद्र प्रताप सिंह (22), अभिषेक (23), अनुज दुबे (19) और देवेश मंसारे (19) शामिल हैं। सभी को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत जेल भेज दिया गया है।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य छात्रों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। वहीं, कॉलेज प्रशासन इस घटना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए आंतरिक कार्रवाई की तैयारी में है।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!