चालानी कार्रवाई के दौरान बवाल: व्यापारियों का प्रदर्शन; दुकानें बंद कर जताया विरोध, निगम टीम पर लगाए वसूली के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पाटनीपुरा-परदेशीपुरा क्षेत्र में शनिवार शाम नगर निगम की चालानी कार्रवाई को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। नाराज व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया, रास्ता जाम कर दिया और विरोध में दुकानें बंद कर दीं। घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।
जबरन वसूली और बेवजह चालान के आरोप
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का आरोप है कि निगम कर्मचारी चालानी कार्रवाई के नाम पर बार-बार क्षेत्र में आकर दुकानों में घुसते हैं और जबरन वसूली करते हैं। उनका कहना है कि बिना ठोस कारण के चालान काटे जाते हैं और अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है।
कार्रवाई के दौरान विवाद, मारपीट के आरोप
प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ गए और यातायात प्रभावित हुआ। स्थिति तनावपूर्ण होते देख निगम अमले को गाड़ियां छोड़कर पीछे हटना पड़ा। कुछ व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की कोशिश की गई।
निगम का पक्ष: टीम के साथ अभद्रता
दूसरी ओर, निगम के रिमूवल दल के अधिकारियों का कहना है कि वे मोबाइल कोर्ट के माध्यम से अतिक्रमण और नियम उल्लंघन पर कार्रवाई कर रहे थे। इस दौरान व्यापारियों ने ही विरोध करते हुए टीम के काम में बाधा डाली और अभद्रता की।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर प्रदर्शनकारियों को हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
आंदोलन की चेतावनी
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि चालानी कार्रवाई के नाम पर कथित वसूली बंद नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!