प्रसिद्ध धाम में बवाल: कथावाचक के इस फैसले के खिलाफ भड़के व्यापारी; धरने पर बैठे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इछावर।
सीहोर जिले के प्रसिद्ध कुबेरेश्वरधाम में गेट नंबर 1 और 2 बंद किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। धाम के आसपास कारोबार करने वाले सैकड़ों छोटे-बड़े व्यापारियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों का आरोप है कि मुख्य प्रवेश द्वार बंद होने से श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिसके कारण उनका व्यापार लगभग ठप हो गया है।
दुकानदारों ने जताई आजीविका की चिंता
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने कुबेरेश्वरधाम में आने वाले श्रद्धालुओं के भरोसे अपनी दुकानों में निवेश किया था। कई लोगों ने कर्ज लेकर व्यापार शुरू किया, लेकिन गेट बंद होने के बाद ग्राहकों की संख्या में भारी कमी आ गई है। उनका दावा है कि वर्तमान स्थिति में दुकानों का संचालन करना मुश्किल हो गया है।
गेट खोलने की मांग पर अड़े व्यापारी
व्यापारियों ने मांग की है कि गेट नंबर 1 और 2 को जल्द से जल्द फिर से खोला जाए। उनका कहना है कि जब तक आवागमन सामान्य नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
प्रबंधन ने बताई यह वजह
वहीं, इस मामले में वितलेश सेवा समिति के समीर शुक्ला ने बताया कि आगामी कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में कॉरिडोर निर्माण और अन्य व्यवस्थागत कार्य किए जा रहे हैं। इसी कारण अस्थायी रूप से संबंधित गेट बंद किए गए हैं।
समाधान की तलाश में दोनों पक्ष
मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा जारी है। व्यापारी जहां अपने कारोबार और आजीविका को लेकर चिंतित हैं, वहीं समिति का कहना है कि व्यवस्थागत कार्य पूर्ण होने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन और धाम प्रबंधन व्यापारियों की मांगों पर क्या निर्णय लेते हैं।
संबंधित समाचार

16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग; 4 नाबालिग हिरासत में

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री ने "मन की बात" कार्यक्रम में इस जिले की बेटी के अंगदान का किया उल्लेख:मुख्यमंत्री ने माना आभार; परिवार के फैसले से समाज और देश के लिए बड़ा संदेश

मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा:धार के शिल्पकार को ‘सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ में भागीदारी का आमंत्रण

इंदौर में अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए स्थल निर्धारित:सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश; एक मैदान में 50 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं होंगे

दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस:इस दिन तक लिए जाएंगे आवेदन; निर्धारित स्थलों पर लगेंगी अस्थाई पटाखा दुकानें, इतनी अवधि के लिए जारी होंगे लाइसेंस

लसूड़िया मोरी–केलोद हाला रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण:दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य; सिंहस्थ-2028 में क्षेत्रवासियों को मिलेगी जाम से राहत

वीडियो देखिये, पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हंगामा:पीएम मोदी के समर्थन में बोलने वाले व्यक्ति की पिटाई

प्रदेश में 42 लाख वोटरों के नाम कटने का कांग्रेस का दावा:कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य ने SIR रद्द करने की उठाई मांग

गुजरात साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार:गुजरात पुलिस और लसूड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप:26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी:90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!