डीएवीवी के स्फूर्ति इवेंट में हुआ बवाल: क्या अखाड़े बनते जा रहे हैं ज्ञान के मंदिर
KHULASA FIRST
संवाददाता

छात्रा से अभद्र इशारे के आरोप पर भड़का विवाद
मारपीट, धक्का-मुक्की, अफरा-तफरी के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ती मारपीट की घटनाएं अब गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं। ताजा मामला डीएवीवी के स्फूर्ति इवेंट से सामने आया है, जहां एक छात्रा ने कुछ छात्रों पर अभद्र इशारे करने का आरोप लगाया।
छात्रा से अभद्र इशारे करने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि कैंपस में जमकर हंगामा और हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों के बीच मारपीट, धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी साफ नजर आ रही है।
जानकारी के मुताबिक छात्रा को अश्लील इशारे करने की बात पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक माहौल तनावपूर्ण हो चुका था। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई। कई छात्र-छात्राएं घबराकर इधर-उधर भागते नजर आए।
बताया जा रहा है कि हंगामे के कारण स्फूर्ति इवेंट कुछ समय के लिए प्रभावित भी हुआ। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी छात्र ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्रों के बीच मारपीट, धक्का-मुक्की और हंगामा स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों का कहना है कि बड़े आयोजनों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और निगरानी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्व माहौल खराब कर देते हैं।
उनका मानना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में शहर के अन्य कॉलेजों में भी विवाद और मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं। प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, गवर्नमेंट आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, एक्रोपोलिस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च आदि जैसे संस्थानों में भी छात्रों के बीच बवाल की घटनाएं चर्चा में रही हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!