वोटिंग के बीच बवाल: BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प; हुमायूं कबीर धरने पर बैठे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कोलकाता।
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी माहौल के बीच मतदान जारी है, लेकिन इसके साथ ही कई जगहों से तनाव और तकनीकी गड़बड़ियों की खबरें भी सामने आ रही हैं। सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल में 41.11% और तमिलनाडु में 37.56% वोटिंग दर्ज की गई।
झड़प की घटनाएं सामने आई
बंगाल के कई इलाकों में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटनाएं सामने आई हैं। मुर्शिदाबाद के नौदा क्षेत्र में मतदान से पहले देर रात देसी बम फेंके जाने की घटना में कई लोग घायल हो गए।
पुलिस पर पक्षपात के आरोप
इस घटना के बाद हुमायूं कबीर, जो आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हैं, मौके पर पहुंचे, जहां उनका विरोध हुआ और टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प हो गई। विरोध के बीच वे धरने पर बैठ गए और पुलिस पर पक्षपात के आरोप लगाए।
हालात तनावपूर्ण
इसी बीच सिलीगुड़ी और मालदा में भी हालात तनावपूर्ण रहे। मालदा के एक बूथ पर ईवीएम खराब होने के बाद लोगों ने चुनाव अधिकारियों का घेराव किया। हालांकि, इन घटनाओं के बावजूद राज्यभर में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिनमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय है।
अभिनेता अजित कुमार और विजय वोट डालने पहुंचे
दूसरी ओर, चेन्नई में मतदान के दौरान फिल्मी सितारों की मौजूदगी ने माहौल को अलग रंग दिया। अभिनेता अजित कुमार और विजय वोट डालने पहुंचे, जिनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कड़ी निगरानी रखी जा रही
बंगाल में मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच है, जहां चुनाव आयोग द्वारा वेबकास्टिंग के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। राज्य की शेष 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!