राजीव गांधी चौराहे पर जाम के बीच हंगामा: ट्रैफिक हटाने के दौरान एसीपी पर अभद्रता व धमकी के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल राजीव गांधी चौराहे पर दो दिन पहले लगे ट्रैफिक जाम के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया, जब ट्रैफिक व्यवस्था संभालने पहुंचे पुलिस अधिकारियों और एक वाहन चालक के बीच विवाद हो गया। जाम हटाने की कोशिशों के बीच एक एसीपी पर वाहन चालक से अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगे हैं, जिससे मामला तूल पकड़ गया है।
पीड़ित तुषार जायसवाल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कार से कहीं जा रहे थे, तभी राजीव गांधी चौराहे पर जाम लगने के कारण उन्हें रुकना पड़ा। इसी दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए एक जिम्मेदार नागरिक की तरह हटाने का प्रयास किया।
इस दौरान बिगड़ी यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए तैनात पुलिस टीम, जिसमें कई थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जाम हटाने में जुटी हुई थी। तुषार का आरोप है कि इसी बीच एसीपी सुप्रिया चौधरी वहां पहुंचीं और ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
शिकायत के अनुसार, जब उन्होंने स्थिति को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि वे इस मामले को अदालत तक ले जा सकते हैं, तो एसीपी ने कथित तौर पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
पीड़ित के मुताबिक, एसीपी ने कहा कि लोन लेकर गाड़ी लेते हो और फिर ट्रैफिक जाम करते हो, पहले तुम्हें सबक सिखाऊंगी, फिर चाहे मुझे कोर्ट तक ले जाना। इस घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
हालांकि, अन्य पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने का प्रयास जारी रखा। तुषार जायसवाल ने यह भी आरोप लगाया है कि ट्रैफिक नियंत्रित करने के बजाय उन पर डंडा उठाया, जिसके चलते उनके साथ परिवार के अन्य लोग भयभीत हो गए।
यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, इस पूरे प्रकरण पर आधिकारिक रूप से किसी वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इधर, जाम के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था कई घंटों तक प्रभावित रही, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इस विवाद ने जाम हटाने की कार्रवाई के बीच पुलिस-नागरिक संवाद को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!