सुदामा नगर पहुंचकर सार्वजनिक रूप से पीया पानी: रिपोर्ट की खोली पोल; जहरीला पानी बताने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी को महापौर का जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पानी की गुणवत्ता को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की रिपोर्ट की पोल खोल दी है। जब महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पटवारी के दावों को सार्वजनिक रूप से चुनौती देते हुए सुदामा नगर क्षेत्र में लोगों के घर पहुंचकर नल का पानी पीया। महापौर ने इसे जीतू पटवारी के झूठे आरोपों का पर्दाफाश कर दिया और रिपोर्ट की पोल खोल दी।
दरअसल, कुछ दिनों पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने प्रेस वार्ता कर दावा किया था कि शहर का लगभग 90 प्रतिशत पानी जहरीला है। उन्होंने विशेष रूप से सुदामा नगर क्षेत्र के पानी को पीने योग्य नहीं बताते हुए कहा था कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।
पटवारी ने यह दावा एक कथित जांच रिपोर्ट के आधार पर किया था। इसी रिपोर्ट और दावों को गलत साबित करने के लिए कल सुबह महापौर सुदामा नगर के उन घरों में पहुंचे जिनका उल्लेख रिपोर्ट में किया गया था।
यहां उन्होंने स्थानीय रहवासियों के बीच सार्वजनिक रूप से नल का पानी पीकर यह संदेश दिया कि पानी पूरी तरह सुरक्षित और पीने योग्य है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी राय भी जानी।
जब से नर्मदा लाइन आई है, तब से गंदा पानी नहीं आया... इस दौरान स्थानीय रहवासियों ने भी महापौर के दावों का समर्थन किया। एक रहवासी ने बताया कि जब से नर्मदा लाइन आई है तब से यहां गंदा पानी नहीं आया।
नर्मदा लाइन का पानी पूरी तरह साफ है। हम कई महीनों से यही पानी पी रहे हैं और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। रहवासियों ने यह भी कहा कि उन्होंने नगर निगम में पानी को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। उनके अनुसार कांग्रेस के कुछ लोग इलाके में आए थे, लेकिन बाद में क्या रिपोर्ट तैयार की, इसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों को नहीं दी गई।
महापौर ने कांग्रेस पर इंदौर की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा, यदि रिपोर्ट इतनी गंभीर थी तो उसे तीन महीने तक दबाकर क्यों रखा? कुछ सीमित मामलों को आधार बनाकर पूरे इंदौर को बदनाम करने की कोशिश की गई है। इंदौर की पहचान स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए है, ऐसे में शहर की छवि खराब करने की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
सार्वजनिक रूप से केवल 130 लोगों की सूची जारी की
महापौर ने कहा कि पटवारी का झूठ अब जनता के सामने आ चुका है। जिस सुदामा नगर क्षेत्र के पानी को वह जहरीला बता रहे थे उसी को मैंने लोगों के बीच सार्वजनिक रूप से पीया है। जिस स्थान से उन्होंने सैंपल लिया था वहीं का पानी मैंने पीया और कई महीनों से यहां के रहवासी भी यही पानी पी रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पटवारी ने 240 सैंपल लेने का दावा किया था, लेकिन सार्वजनिक रूप से केवल 130 लोगों की सूची जारी की गई। महापौर ने कहा कि यदि बाकी नाम भी उपलब्ध कराए जाएं तो उन स्थानों की भी जांच कराई जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!