अंधे कत्ल का चंद घंटों में खुलासा: नशे की लत और पारिवारिक विवाद में भतीजे ने बड़े पापा की चाकू मारकर की हत्या
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना क्षेत्र के राज नगर में हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा कर दिया। इस हत्याकांड में मृतक के सगे भतीजे को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को गुमराह करने फर्जी सुराग किए तैयार
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशे की लत पूरी करने और पारिवारिक मनमुटाव के चलते अपने बड़े पापा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी सुराग भी तैयार किए।
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डॉग स्क्वाड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, फोटोग्राफर और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से तकनीकी और भौतिक साक्ष्य एकत्रित कर जांच शुरू की गई।
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल और सहायक पुलिस आयुक्त शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिलक कारोले ने तीन विशेष टीमें गठित कर मामले की जांच शुरू कराई।
सीसीटीवी और पूछताछ से खुला राज
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ की तथा मुखबिरों से जानकारी जुटाई।
जांच के दौरान मृतक कमल कुमावत (50) निवासी डी सेक्टर, राज नगर के 19 वर्षीय भतीजे चेतन कुमावत से अलग से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसके हावभाव संदिग्ध लगे, जिसके बाद सख्ती और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
नशे के लिए मांगे थे रुपए, मना करने पर कर दी हत्या
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ब्राउन शुगर का नशा करने का आदी है। नशे के लिए उसने अपने ताऊ से रुपए मांगे थे, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया।
इसके अलावा परिवार में बंटवारे के बाद दोनों परिवारों के बीच रिश्ते भी खराब हो गए थे, जिससे वह नाराज था। आरोपी ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे उसने घर की रसोई से चाकू उठाया और सो रहे अपने बड़े पापा पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद रची साजिश
हत्या के बाद आरोपी ने मृतक की पैंट की जेब से अलमारी की चाबी निकालकर नकदी तलाशने की कोशिश की, लेकिन रुपए नहीं मिले। शक से बचने के लिए उसने अलमारी में रखे गहनों को हाथ नहीं लगाया।
इसके बाद पुलिस को भ्रमित करने के लिए उसने खून से सने हाथों के निशान दीवार पर लगाए और ऐसा माहौल बनाया कि कोई बाहरी व्यक्ति पड़ोसी के रास्ते घर में आया हो।
उसने अपने शरीर और पैरों पर लगा खून कपड़े से साफ किया और वह कपड़ा रोशनदान के जरिए घर के पीछे फेंक दिया। इसके बाद हाथ-पैर धोकर अपने कमरे में जाकर सो गया।
सुबह सामान्य व्यवहार कर छिपाने की कोशिश
पुलिस के अनुसार, आरोपी रोज की तरह सुबह काम पर चला गया, लेकिन शरीर पर चोट होने के कारण उसके मालिक ने उसे वापस घर भेज दिया। घर लौटने के बाद वह ऊपर कमरे में गया और जोर-जोर से चिल्लाकर परिवार और पड़ोसियों को बुलाया।
इसके बाद घायल अवस्था में कमल कुमावत को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क:17 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा

कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र:मूसाखेड़ी रिंग रोड पर प्राइवेट बसों का कब्जा

NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई:14 राज्यों में की छापेमारी; पूर्व विधायक के ठिकानों पर भी दी दबिश

खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम:सिल्वर कॉलोनी से कचरा गायब, हरकत में आया अमला

बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग:30 हजार लीटर पानी से दो घंटे में पाया काबू

बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी:गरीबों की आजीविका पर संकट देख आगे आए विधायक गोलू शुक्ला, दिए सख्त निर्देश, नहीं हटेगा बाजार

रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर:आईडीए बोर्ड की बैठक में 177.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!