वीडियो देखिए, हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता बिल पास: मुख्यमंत्री बोले- अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा; कांग्रेस का जोरदार विरोध
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा ने बुधवार को भारी हंगामे और विपक्ष के विरोध के बीच समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा कि अब प्रदेश में सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू होगा और अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा, सब एक ही बांट से तौले जाएंगे। वहीं, कांग्रेस विधायकों ने पूरे भाषण के दौरान नारेबाजी करते हुए सरकार का विरोध किया।
एक देश, एक संविधान और सभी के लिए समान कानून
सदन में सरकार का पक्ष रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समानता भारतीय संस्कृति की मूल भावना है। जब ईश्वर की दृष्टि में सभी समान हैं तो कानून भी सभी नागरिकों के लिए समान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम से रहीम तक, रविंद्र से रॉबिन तक, अमर से एंथोनी और अकबर तक... देश एक संविधान से चले।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यूसीसी लागू होने से प्रदेश में भेदभाव समाप्त होगा और मध्य प्रदेश उन चुनिंदा राज्यों में शामिल होगा, जहां समान नागरिक संहिता लागू की जा रही है।
93% लोगों ने दिया समर्थन
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी को लेकर प्रदेशभर से सुझाव आमंत्रित किए गए थे और 93 प्रतिशत नागरिकों ने इसका समर्थन किया। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।
विवाह पंजीयन होगा अनिवार्य
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यूसीसी लागू होने के बाद किसी भी धर्म की पूजा-पद्धति, परंपरा या धार्मिक संस्कारों में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। हालांकि, कानून के तहत प्रदेश में होने वाले सभी विवाहों का सरकारी पंजीयन अनिवार्य होगा। पंजीयन नहीं कराने पर जुर्माने का प्रावधान रहेगा। एक पति या पत्नी के रहते दूसरा विवाह वैध नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और सभी नागरिकों को समान कानूनी अधिकार देने के उद्देश्य से लाया गया है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस के दांत खाने के और, दिखाने के और हैं। अब उनका दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। अगर कांग्रेस बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान का सम्मान करती है, तो उसे इस विधेयक का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब "अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं होगा, सब एक ही बांट से तौले जाएंगे।
हंगामे के बीच हुआ विधेयक पारित
मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान कांग्रेस विधायक लगातार चंदा चोरों और गद्दी छोड़ो के नारे लगाते रहे। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने संशोधन प्रस्ताव भी रखा, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उसे खारिज कर दिया।
लगातार हंगामे और विरोध के बीच विधानसभा ने समान नागरिक संहिता (संशोधन) विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके बाद सदन में मध्य प्रदेश राजमार्ग (संशोधन) विधेयक पर चर्चा शुरू हुई, जबकि विधानसभा अध्यक्ष ने कुछ समय के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
सरकार ने इसे प्रदेश में समानता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है, जबकि विपक्ष ने विधेयक का विरोध जारी रखा।
संबंधित समाचार

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!