खबर
Top News

मीडिया कवरेज की अस्वस्थ होड़ और बढ़ती अव्यवस्था: इंदौर की घटना का आईना; क्या ‘शोर’ और ‘रील संस्कृति’ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खोखला कर रही है

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अक्टूबर 2026, 3:04 pm
शेयर करें:
मीडिया कवरेज की अस्वस्थ होड़ और बढ़ती अव्यवस्था

भीड़ और पत्रकारिता की साख, इंदौर से सुप्रीम कोर्ट तक एक सवाल

‘माइक’ की होड़ में खोती मर्यादा, सवाल गायब, माइक आगे

डिजिटल दौर में ‘खबर’ और ‘तमाशे’ का फर्क, चौथा स्तंभ किस दिशा में

नागरिक पत्रकारिता या ‘रील कल्चर’ के दौर में साख का संकट

हेमंत उपाध्याय 99930-99008, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शनिवार को इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का पत्रकारों से बिना बात किए लौट जाना केवल एक साधारण असंतोष की घटना नहीं है। जब एक ही समय में दर्जनों माइक और चैनल आईडी किसी राजनेता के चेहरे के बेहद करीब घुसा दिए जाएं और उपकरणों को आगे करने की इस अंधी दौड़ में धक्का-मुक्की व शोर पैदा होने लगे, तो यह किसी भी व्यक्ति के धैर्य की अंतिम परीक्षा ले लेता है।

यह घटना इस कड़वी सच्चाई को उजागर करती है कि वर्तमान समय में ‘पत्रकारिता’ और ‘पब्लिसिटी स्टंट’ के बीच की धुंधली रेखा ने संवाद के बुनियादी माहौल को जहरीला बना दिया है।

भीड़, प्रशासन और नेताओं की भूमिका... कवरेज में धक्का-मुक्की आज आम बात हो गई है। हर डिजिटल पोर्टल, यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पेज के लिए यह साबित करना अनिवार्य हो गया है कि उनका माइक सबसे आगे था।

इस होड़ में पेशेवर मर्यादा और बुनियादी दूरी को ताक पर रख दिया जाता है। परंतु यहां निष्पक्षता से यह भी कहना होगा कि यह भीड़ अकेले पत्रकारों की गलती नहीं है। कार्यक्रम की व्यवस्था करने वाला प्रशासन और आयोजक भी इसके लिए जिम्मेदार हैं।

यदि बाइट के लिए कोई तय जगह हो, तो अव्यवस्था स्वतः कम हो सकती है। साथ ही संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से संयम की उम्मीद भी उतनी ही जायज है। जनता के प्रतिनिधि को जनता और मीडिया के सवालों का सामना करना होता है। भीड़ से परेशान होकर बिना जवाब दिए चले जाना इस समस्या का हल नहीं है।

अदालत की देहरी पर वही पुराना सवाल... सुप्रीम कोर्ट में स्वतंत्र पत्रकारों और फ्रीलांस कवरेज की कानूनी सुरक्षा पर सुनवाई ने इस बहस को एक व्यापक आयाम दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने बहुत ही दूरदर्शी टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर हर नागरिक पत्रकार बनने लगेगा, तो इससे गंभीर समस्याएं पैदा होंगी।

अदालत के सामने यह बड़ा सवाल है कि क्या पारंपरिक मीडिया के दायरे से बाहर काम करने वाले हर सोशल मीडिया यूजर को पेशेवर पत्रकारों जैसी विशेष सुरक्षा दी जा सकती है।

पहला खतरा तो यह कि पहचान तय करने के नाम पर उन स्वतंत्र पत्रकारों पर बंदिशें लग जाएं जो जमीन से वह खबर लाते हैं जो बड़े संस्थान नहीं दिखा पाते। दूसरा खतरा यह जैसा कि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चिंता जताई। मोबाइल हाथ में लेकर कोई भी खुद को पत्रकार बताकर लोकप्रियता, सनसनी और आर्थिक लाभ के लिए घटनाओं को तोड़-मरोड़कर पेश करने लगे।

इंदौर की घटना और सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणियां एक ही संकट की ओर इशारा करती हैं।पत्रकारिता को आत्ममंथन की सख्त जरूरत है। इसका हल न तो अराजक भीड़ बढ़ाने में है और न ही स्वतंत्र आवाजों के दरवाजे बंद करने में।

मीडिया संस्थानों को अपने रिपोर्टरों को आचार संहिता सिखानी होगी और पत्रकारों के संगठनों को आपसी अनुशासन तय करना होगा। लोकतंत्र में मीडिया को ‘चौथा स्तंभ’ उसकी विश्वसनीयता, तटस्थता और शालीनता के कारण माना गया है, न कि माइक की उठापटक से। माइक बड़ा हो या छोटा, पत्रकारिता की साख हमेशा सवाल की गुणवत्ता से बनती है, शोर से नहीं।

संबंधित समाचार

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन
Top News

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

less than a minute ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

15 minutes ago
वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश
Top News

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

34 minutes ago
गरबे संग उठी भक्ति की तरंग
Top News

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

34 minutes ago
मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व
Top News

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

43 minutes ago
वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश
Top News

वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश:विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

44 minutes ago
पूर्व मुख्यमंत्री ने RSS के आयोजन पर जताई आपत्ति
Top News

पूर्व मुख्यमंत्री ने RSS के आयोजन पर जताई आपत्ति:केंद्रीय मंत्री से पूछा- अपने स्कूल में क्यों नहीं करवाते

about 1 hour ago
सुबह 9 बजे तक भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

सुबह 9 बजे तक भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव; हजारों भक्तों ने लिया महाकाल और माता का आशीर्वाद

about 1 hour ago
शारदीय नवरात्रि
Top News

शारदीय नवरात्रि:एक ही सूर्य चक्र में मिलेंगी दो महाशक्तियां

about 1 hour ago
अवैध गांजे की खेती पर पुलिस की कार्रवाई
Top News

अवैध गांजे की खेती पर पुलिस की कार्रवाई:कपास-मक्का की फसल के बीच उगाया गांजा; 880 पौधे किए जब्त

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, शीतला माता मंदिर हादसा मामले में ट्रक चालक और मालिक हिरासत में
Top News

वीडियो देखिये, शीतला माता मंदिर हादसा मामले में ट्रक चालक और मालिक हिरासत में:ब्रेक फेल होने से दुर्घटना की आशंका; प्रतिबंधित मार्ग पर पहुंचने के कारणों की जांच

about 1 hour ago
ट्रक ने बच्चे का सिर धड़ से अलग किया
Top News

ट्रक ने बच्चे का सिर धड़ से अलग किया

about 1 hour ago
बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला 14 की मौत
Top News

बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला 14 की मौत:मृतकों में महिलाएं, बच्चे-बुजुर्ग शीतला माता के दर्शन करने पहुंचे थे

about 1 hour ago
नवरात्रि में सुरक्षा के लिए 15 शक्ति मोबाइल सक्रिय
Top News

नवरात्रि में सुरक्षा के लिए 15 शक्ति मोबाइल सक्रिय:गरबा पंडालों से मेलों तक पुलिस की निगरानी; ड्रोन से नजर, संदिग्धों पर कार्रवाई; बीमार बालिका और सड़क हादसों में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण
Top News

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण:लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी,चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश

about 1 hour ago
ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में
Top News

ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

about 2 hours ago
MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित
Top News

MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित:8 मसालों के सैंपल भी फेल; बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश जारी

about 2 hours ago
जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी
Top News

जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी:जब 8 इमारतों में बूंद-बूंद पानी का संकट; तो दो नई हाईराइज बिल्डिंगों को किस आधार पर मिली मंजूरी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग
Top News

वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग:दो इकाइयां जलकर राख; अग्निकांड से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

about 2 hours ago
टीआई फोन नहीं उठाते
Top News

टीआई फोन नहीं उठाते:स्टाफ राजीनामे का बना रहा दबाव

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!