खबर
Top News

निर्माणाधीन परियोजनाओं को जल्दी पूरा किया जाए, सीएम डॉ. मोहन यादव: नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की बैठक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 मार्च 2026, 2:37 pm
शेयर करें:
निर्माणाधीन परियोजनाओं को जल्दी पूरा किया जाए, सीएम डॉ. मोहन यादव

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में सिंचाई क्षेत्र के विस्तार के लिए निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए। प्रशासकीय और वित्तीय कठिनाईयों को दूर कर लंबित कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस क्रम में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा बरगी व्यपवर्तन परियोजना के कार्यों को आधुनिक तकनीक का उपयोग कर तेजी से पूरा करने के प्रयासों की प्रशंसा भी की।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश की सबसे अधिक लम्बाई 11.952 कि.मी. की स्लीमनाबाद टनल (जल सुरंग) का 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर शीघ्र ही उद्घाटन कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में रविवार को समत्व भवन में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की 270 वीं बैठक में यह जानकारी दी गई।

प्राधिकरण की बैठक के साथ ही नर्मदा नियंत्रण मंडल की 87 वीं बैठक और नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट लिमिटेड के संचालक मंडल की 34 वीं बैठक भी हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न निर्मणाधीन सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।

दो वर्ष की अवधि में रिकार्ड सिंचाई क्षेत्र का विस्तार
बरगी व्यपवर्तन परियोजना की स्वीकृति वर्ष 2008 में हुई थी। कार्यों में अनेक तरह की बाधाएं भी सामने आईं लेकिन बीते दो वर्ष में तेजी से कार्य पूरे किए गए। स्लीमनाबाद टनल के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए प्रशासकीय और वित्तीय स्तर पर कमियों को दूर करते हुए कार्य पूर्ण किए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और नर्मदा घाटी विकास विभाग ने परियोजना के कार्यों की सतत समीक्षा भी की है।  टनल के पश्चात 1.85 लाख हेक्टेयर कमान क्षेत्र को हराभरा जीवन प्राप्त होगा। इस टनल के राष्ट्रीय राजमार्ग, रेल्वे लाइनों, भूमिगत क्रॉसिंग और आबादी क्षेत्र इत्यादि के नीचे से सुरक्षित गुजरते हुए संरचना को कोई क्षति नहीं पहुंची। प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि सहित पुनर्वास और सुरक्षित स्थानांतरण के कार्य संवेदनशीलता के साथ पूरे किए गए।

6 जिलों के डेढ़ हजार गांव में 2 लाख 45 हजार हेक्टेयर में बढ़ेगी सिंचाई: बरगी व्यपवर्तन परियोजना से जबलपुर के निकट स्थित बरगी बांध से निकलने वाली ट्रांस-वैली कैनाल प्रदेश की सर्वाधिक 227 क्यूमेक डिस्चार्ज करयिंग कैपेसिटी की मुख्य नहर 197 किमी होगी। जबलपुर,कटनी , सतना, मैहर, पन्ना और रीवा जिलों के 1450 गांव की दो लाख 45 हजार हेक्टेयर भूमि को स्थाई सिंचाई का वरदान मिलेगा।

इस निर्माण कार्य में नर्मदा और सोन कछार को विभक्त करने वाली विंध्य पर्वत श्रंखला की रिज लाइन को पार करना, दुष्कर कार्य था। उच्च भूजल स्तर जैसी चुनौतियों भी सामने थीं, जो स्लीमनाबाद टनल के निर्माण से दूर करने की पहल की गई।

यह टनल प्रदेश की जीवन रेखा नर्मदा की तरह एक किस्म की धड़कन होगी, जो देश की सबसे लम्बी जल सुरंग भी है। कुल 11.952 किमी लंबाई और 2 किमी व्यास की यह विशाल तरंग नर्मदा जल को बिना पंप की सहायता से प्राकृतिक प्रवाह के रूप में बहाते हुए विशाल क्षेत्र को लाभान्वित करने का माध्यम बनेगी।

संबंधित समाचार

हत्या के आरोपी कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली
Top News

हत्या के आरोपी कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली:गेट खुलवाकर कर रहा था भागने की कोशिश; गंभीर हालत में AIIMS में किया रेफर

9 minutes ago
एमआर-9 पर सड़क पर छोड़ी जाली, टकराए वाहन
Top News

एमआर-9 पर सड़क पर छोड़ी जाली, टकराए वाहन:नगर निगम की लापरवाही; विजय नगर-पलासिया रूट पर बड़ा हादसा टला

11 minutes ago
आर्थिक सुनामी फुर्र
Top News

आर्थिक सुनामी फुर्र:जीडीपी की रफ्तार गद्‌गद् सरकार

18 minutes ago
मेट्रो सफर का इंतजार जल्द होगा खत्म
Top News

मेट्रो सफर का इंतजार जल्द होगा खत्म:इन रूट पर कमर्शियल रन की तैयारी तेज; दो बार टल चुकी शुरुआत

22 minutes ago
रॉन्ग साइड चलने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त
Top News

रॉन्ग साइड चलने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त:अब चालान नहीं; सीधे होगी FIR, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

33 minutes ago
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस रद्द
Top News

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस रद्द:जांच में मिली 19 गंभीर खामियां; इमरजेंसी से ICU और फायर सेफ्टी तक नियमों का उल्लंघन

about 1 hour ago
राम मंदिर को मिल सकता है पहला CEO
Top News

राम मंदिर को मिल सकता है पहला CEO:इनका नाम लगभग तय; आज ट्रस्ट की बैठक में लग सकती है अंतिम मुहर

about 1 hour ago
नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा
Top News

नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा:अब तक 1127 लोगों की मौत; 4600 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

about 1 hour ago
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान
Top News

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान:भाजपा अध्यक्ष ने चिट्ठी से साधा निशाना; कांग्रेस ने पलटवार कर गिनाए आयोजन

about 2 hours ago
नमक कारोबारी ने की आत्महत्या
Top News

नमक कारोबारी ने की आत्महत्या:जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव:सोशल मीडिया पर फर्जी रेट और बिक्री की पोस्ट वायरल; MPCA ने किया अलर्ट

about 2 hours ago
नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी
Top News

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी:शौचालय मरम्मत के नाम पर जाल में फंसाया

about 2 hours ago
ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग
Top News

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग:व्यापारियों में मचा हड़कंप; फर्नीचर और सामान जलकर खाक

about 2 hours ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 19 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 19 hours ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 19 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 19 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 20 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 20 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!