बारात में घुसी बेकाबू पिकअप: दूल्हे सहित 25 लोगों को रौंदा; मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
महेश्वर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गुर्जर मोहना गांव में बारात के दौरान नाच रहे बारातियों को एक बेकाबू पिकअप वाहन ने कुचल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बारात में मचा कोहराम
जानकारी के अनुसार, सजनीपुरा निवासी राकेश डाबर की बारात बड़ीपुरा गांव के लिए निकली थी। बाराती बैंड-बाजों पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे, तभी पीछे चल रहा पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार में बारातियों को रौंदता चला गया।
बताया जा रहा है कि पिकअप करीब 100 मीटर तक लोगों को घसीटता रहा और बाद में एक नीम के पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में आसपास खड़ी कई बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
दूल्हे सहित 25 लोग घायल
इस हादसे में दूल्हे सहित करीब 25 बाराती घायल हो गए हैं। सभी घायलों को मंडलेश्वर और महेश्वर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं दूल्हे की बहन सहित 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल खरगोन रेफर किया गया है।
जनप्रतिनिधि पहुंचे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक राजकुमार राव और मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
जांच में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी जगदीश गोयल के अनुसार, पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या वाहन में कोई तकनीकी खराबी थी।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!