भतीजे की डिग्री से तीन जिलों में बना सरकारी डॉक्टर: रिश्वत में पकड़ा गया तो खुला चाचा का फर्जीवाड़ा; राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की भर्ती पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल/डीग।
मध्य प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। राजस्थान के डीग जिले के रहने वाले सतीश चंद्र शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने अपने भतीजे डॉ. महेश चंद्र शर्मा की एमबीबीएस की डिग्री और शैक्षणिक दस्तावेज का इस्तेमाल कर मध्य प्रदेश के तीन जिलों में मेडिकल ऑफिसर की नौकरी हासिल कर ली। मामला तब उजागर हुआ जब रीवा लोकायुक्त ने उन्हें 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
भतीजे की डिग्री, अपना आधार कार्ड... ऐसे किया खेल
जांच में सामने आया कि सतीश चंद्र शर्मा ने भर्ती के दौरान भतीजे डॉ. महेश चंद्र शर्मा की एमबीबीएस डिग्री, मेडिकल रजिस्ट्रेशन और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज जमा किए, लेकिन पहचान के लिए अपना आधार कार्ड इस्तेमाल किया। इस तरह कागजों में नाम डॉ. महेश चंद्र शर्मा का रहा, जबकि नौकरी सतीश चंद्र शर्मा करते रहे।
इसी फर्जीवाड़े के जरिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत शहडोल, श्योपुर और खरगोन जिलों में संविदा मेडिकल ऑफिसर के रूप में सेवाएं दीं।
पांच हजार की रिश्वत ने खोली पूरी पोल
रीवा लोकायुक्त की टीम ने शहडोल जिले के जयसिंहनगर में तैनात मेडिकल ऑफिसर को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। कार्रवाई के दौरान दस्तावेज की जांच हुई तो पता चला कि जिस व्यक्ति की नियुक्ति डॉ. महेश चंद्र शर्मा के नाम पर हुई है, वह वास्तव में सतीश चंद्र शर्मा है। यहीं से पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से भतीजे ने पहचाना चाचा
लोकायुक्त कार्रवाई के बाद आरोपी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। राजस्थान के डीग में पदस्थ असली डॉ. महेश चंद्र शर्मा ने फोटो देखकर अपने चाचा को पहचान लिया। इसके बाद वे तुरंत शहडोल पहुंचे और जयसिंहनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी एमबीबीएस डिग्री और अन्य दस्तावेज का फर्जी इस्तेमाल कर चाचा ने सरकारी नौकरी हासिल की है।
भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल
इस मामले के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश में एनएचएम की संविदा डॉक्टर भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि तीन-तीन जिलों में नियुक्ति के बावजूद मूल दस्तावेजों और मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन का प्रभावी सत्यापन नहीं किया गया।
शहडोल के सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि एनएचएम ने आरोपी की तीनों जिलों से सेवाएं समाप्त कर दी हैं। मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी की तैयारी
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आरोपी सतीश चंद्र शर्मा की गिरफ्तारी की कार्रवाई भी तेज की जा सकती है। यह मामला सरकारी भर्ती प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!