अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन कर दी गई सील: जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बगैर चिकित्सक के संचालित एक अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन को सील किया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार की गई। यह मशीन पीसी डायग्नोस्टिक सॉल्यूशन की थी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि पीसी डायग्नोस्टिक सॉल्यूशन सर्वहारा नगर का एक टीम बनाकर निरीक्षण कराया गया था। इस दौरान पाया गया कि क्लिनिक पर केवल एक चिकित्सक डॉ. रिंकू मीणा एमडी रेडियोलॉजिस्ट पंजीकृत थे, किंतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा अवलोकन करने पर पाया गया कि वह बंधपत्र चिकित्सक है।
वर्तमान में वह एमवाय चिकित्सालय में कार्यरत हैं। जिनको निजी केंद्रों पर बगैर अधिष्ठाता की अनुमति के कार्य करने हेतु नोटिस जारी किया गया है। फलस्वरूप संबंधित चिकित्सक द्वारा पीसी डायग्नोस्टिक सॉल्यूशन पर कार्य नहीं किया जा रहा है।
जिसके पश्चात् पीसीपीएनडीटी नियमानुसार बगैर चिकित्सक अल्ट्रा सोनोग्राफी का संचालन किया जाना संभव नहीं है। इस स्थिति को देखते हुए संबंधित केंद्र की सोनोग्राफी मशीन कल सील की गई।
संबंधित समाचार

पीठासीन अधिकारी की जान बचाने वाले जवान सम्मानित:चुनाव ड्यूटी के दौरान आया था हार्ट अटैक

भारतीय किसान संघ ने बिजली की आपूर्ति को लेकर की चर्चा:विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक से की भेंट

व्यापारियों का विवाद बना जानलेवा:मारपीट के बाद बुजुर्ग व्यापारी की मौत; मारे थे लात-घूंसे

लेंसकार्ट शोरूम पर प्रदर्शन करके कर्मचारियों को बिंदी-टीका लगाया:हिंदू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!