हंगामे के बीच यूसीसी बिल पास: विपक्ष के विरोध के बावजूद मिली मंजूरी; सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने की मांग खारिज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक भारी हंगामे के बीच पास हो गया। विपक्ष के विरोध, नारेबाजी और कार्यवाही बाधित करने के प्रयासों के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन की कार्यवाही जारी रखी और विधेयक को पारित घोषित किया।
सेलेक्ट कमेटी को भेजने की मांग की
सत्र के दौरान सरकार ने यूसीसी विधेयक को चर्चा के लिए सदन में पेश किया। विधेयक पेश होते ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसका विरोध करते हुए इसे विस्तृत परीक्षण के लिए प्रवर समिति (सेलेक्ट कमेटी) को भेजने की मांग की।
पक्ष और विपक्ष के बीच हुई तीखी बहस
हालांकि, सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। सरकार की ओर से मांग ठुकराए जाने पर कांग्रेस विधायक सदन के वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष को पहले 10 मिनट और बाद में 15 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
आपत्ति जताते हुए इसे राजनीतिक एजेंडा बताया
कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर कांग्रेस विधायक बाला बच्चन, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक आतिफ अकील और आरिफ मसूद ने विधेयक पर आपत्ति जताते हुए इसे राजनीतिक एजेंडा बताया। विपक्ष ने संविधान के अनुच्छेद 29 का उल्लेख करते हुए अल्पसंख्यकों के सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकारों से जुड़े सवाल भी उठाए।
हंगामे के बीच यूसीसी बिल पास
विपक्ष के विरोध के बावजूद सरकार ने सदन में अपने बहुमत के आधार पर यूसीसी विधेयक पारित करा लिया। विधेयक पारित होने के साथ ही मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण विधायी कदम आगे बढ़ गया।
संबंधित समाचार

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!