खबर
Top News

1.81 लाख की एमडी ड्रग्स और बुलेट सहित दो सप्लायर गिरफ्तार: पुलिस ने सिंहासा वाइन शॉप के पास घेराबंदी कर पकड़ा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जून 2026, 4:56 pm
शेयर करें:
1.81 लाख की एमडी ड्रग्स और बुलेट सहित दो सप्लायर गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले एमडी ड्रग्स तस्करों के खिलाफ चंदन नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से 18.59 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक रॉयल एनफील्ड बुलेट सहित कुल 3 लाख 81 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मंदसौर और रतलाम से एमडी ड्रग्स खरीदकर इंदौर में टोकन बनाकर बेचते थे। पुलिस अब सप्लाई चेन की पड़ताल में जुटी है।

एडीसीपी जोन-4 दिशेष अग्रवाल के मुताबिक नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चंदन नगर पुलिस की टीम हॉट स्पॉट और शेडो एरिया में संदिग्धों की तलाश कर रही थी।

इसी दौरान सिंहासा वाइन शॉप के पास दो युवक पुलिस को देख मोटरसाइकिल से भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

आरोपियों के नाम अभिषेक पिता कैलाश सोलंकी (25) निवासी सनी गार्डन के सामने सिरपुर और अशरफ उर्फ बंटी पिता अब्दुल हमीद खान (30) निवासी या रसूलुल्लाह मस्जिद के पास ग्रीन पार्क के पास हैं।

तलाशी में अशरफ के पास से करीब 1 लाख 81 हजार रुपए कीमत की 18.59 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जबकि अभिषेक के पास से करीब 2 लाख रुपए कीमत की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल बरामद की गई।

नशे की लत और जल्दी अमीर बनने की चाह में बेचने लगे ड्रग्स
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया वे एमडी ड्रग्स का नशा करने के आदी हैं। नशे की महंगी लत को पूरा करने, जल्दी अमीर बनने और कर्ज चुकाने की नीयत से उन्होंने ड्रग्स सप्लाई का धंधा शुरू किया था।

चंदन नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर सप्लायरों और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि जांच में अन्य तस्करों और सहयोगियों के भी नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

4 किलो गांजे की खेप के साथ पकड़ाया नशे का सौदागर
द्वारकापुरी पुलिस ने शहर में युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने की साजिश में लिप्त एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर में अवैध गांजे की बड़ी खेप खपाने की फिराक में था।

उसके पास से 4 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई गई। वहीं तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम धीरेंद्र पिता जोगेश्वर पाल (42) निवासी प्रजापत नगर है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अहीरखेड़ी स्थित दिग्विजय मल्टी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर आने वाला है।

इस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आरोपी के आते ही उससे पूछताछ कर तलाशी ली तो 4 किलो 83 ग्राम अवैध गांजा मिला। उससे इस अवैध कारोबार में अन्य लोगों की लिप्तता को लेकर पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 7 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 7 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 7 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 8 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 8 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 9 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 9 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 9 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 9 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 9 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 10 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 10 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 10 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 10 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 10 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 10 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 10 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!