बाइक से कर रहे थे गांजे की तस्करी: 5.1 किलो मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'नशे से दूरी है जरूरी-2.0' अभियान के तहत बेड़िया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 100 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपए) और तस्करी में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है।
रविवार दोपहर एडिशनल एसपी शकुंतला रूहल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पिपरीखेड़ा से बेड़िया की ओर एक बाइक पर दो युवक गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जामनिया घाटी मेन रोड पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
खाद की बोरी में भरा मिला गांजा
कुछ ही देर बाद बताए गए हुलिए के दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास मौजूद खाद की बोरी से 5.1 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान शुलभ सोलंकी (23), निवासी सरस्वती कॉलोनी, सनावद और गौतम बिरला (19), निवासी ओंकार बाग कॉलोनी, सनावद के रूप में बताई। दोनों आरोपी गांजा रखने या परिवहन करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने गांजा और बाइक जब्त कर दोनों पर केस दर्ज कर लिया।
सप्लायर और नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही पूरे तस्करी नेटवर्क और सप्लायर की भी जांच की जा रही है।
एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं एनडीपीएस के मामले
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शुलभ सोलंकी के खिलाफ बेड़िया और बड़वाह थानों में पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!