डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: बोलेरो में बना रखे थे गुप्त केबिन; 3 लाख रुपए से ज्यादा का नशा किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मल्हारगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 173 किलो 380 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 46 हजार रुपए बताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर की घेराबंदी
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो (MP14 BE 0668) में अवैध मादक पदार्थ का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर मल्हारगढ़-जीरन रोड स्थित भैसाखेड़ा क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका।
छत और सीटों के नीचे बनाए थे गुप्त केबिन
वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपियों ने बोलेरो की छत और पीछे की सीट के नीचे विशेष गुप्त केबिन बना रखे थे। इन्हीं छिपे हुए खानों में बड़ी मात्रा में पीसा हुआ डोडाचूरा भरकर तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने गुप्त केबिनों से कुल 173.380 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया और वाहन को भी जब्त कर लिया।
दो आरोपी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन में सवार दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि मादक पदार्थों की सप्लाई चेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही जब्त बोलेरो और मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
सप्लाई नेटवर्क की होगी जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। जांच के आधार पर इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
मंदसौर पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!