सड़क हादसे में दो की मौत: ट्रक की टक्कर से छात्र और बुजुर्ग ने तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में गुरुवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसे में राऊ सर्कल पर ट्रक की टक्कर से एमसीए के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे मामले में लसूड़िया क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आए व्यक्ति ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हर्षित सोलंकी (22) पुत्र अजय कुमार सोलंकी निवासी शिव सिटी के रूप में हुई है। गुरुवार रात हर्षित बाइक से राऊ सर्कल होते हुए अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
IPS कॉलेज में एमसीए का छात्र था हर्षित
परिजनों के अनुसार हर्षित IPS कॉलेज में एमसीए सेकंड ईयर का छात्र था। उसका परिवार मूल रूप से मंदसौर जिले की गरोठ तहसील के सुहासरा गांव का रहने वाला है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन इंदौर पहुंचे।
ट्रक जब्त, चालक फरार
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है, लेकिन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।
लसूड़िया में ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
वहीं दूसरे हादसे में लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित एसआर कंपाउंड के पास अशोक (55) पुत्र गणपत निवासी स्कीम नंबर-140 ट्रक की चपेट में आ गए।
जांच शुरू
हादसे में गंभीर रूप से घायल अशोक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर:एसडीएम-तहसीलदारों को लगाई फटकार; बैठक बीच में छोड़कर चले गए

देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप:जहरीली शराब से मौत का आरोप; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

अवैध गांजे की खेती का खुलासा:दो घरों के बाड़ों से हरे पौधे जब्त; 2 पर केस दर्ज

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

लव जिहाद का मामला:अदनान ने दोस्ती के बाद बनाए संबंध; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, की मारपीट

20 करोड़ के कार्यों की सौगात:रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन

5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!