लव जिहाद में दो मुस्लिम गिरफ्तार: नशीली सामग्री भी बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआईजी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेनेसा कॉलेज के पीछे स्थित एक हॉस्टल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक फ्लैट में युवतियों के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।
घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक तनाव और भीड़भाड़ की स्थिति बनी रही।सूचना बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर को प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया था कि हॉस्टल के एक फ्लैट में कुछ युवतियों के साथ मारपीट की जा रही है।
इसके बाद जिला संयोजक लक्की रघुवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम मौके पर पहुंची और फ्लैट की घेराबंदी की गई। मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जिनकी पहचान जुबेर और फरहान के रूप में हुई है।
वहीं, उनके दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।सूत्रों के अनुसार, घटना के दौरान पीड़ित युवती ने भी मौके पर मौजूद लोगों को अपने साथ हुई मारपीट और प्रताड़ना की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि युवती ने बाद में थाने पहुंचकर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कार्रवाई के दौरान हॉस्टल परिसर की तलाशी ली गई, जहां से हुक्का और अन्य संदिग्ध नशीली सामग्री भी बरामद हुई है।
इस आधार पर हॉस्टल संचालन और प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि परिसर में नियमों के विपरीत गतिविधियां संचालित तो नहीं हो रही थीं।घटना के बाद पुलिस ने दोनों गिरफ्तार युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
साथ ही हॉस्टल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक लक्की रघुवंशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें कृष्णा कुमार वर्मा, मिथुन चौहान, प्रफुल्ल हल्दे, नितिन गौर, आशीष गोस्वामी, कपिल, विक्की टांक और गौरव गेहलोत शामिल बताए गए हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से कर रही है, जिसमें आरोप, परिस्थितियां और हॉस्टल संचालन से जुड़े नियमों की भी जांच शामिल है।
संबंधित समाचार

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!