लव जिहाद में दो मुस्लिम युवक गिरफ्तार: युवतियों के साथ मारपीट का आरोप; नशीली सामग्री भी की बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआईजी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेनेसा कॉलेज के पीछे स्थित एक हॉस्टल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक फ्लैट में युवतियों के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।
क्षेत्र में काफी देर तक रहा तनाव
घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक तनाव और भीड़भाड़ की स्थिति बनी रही। सूचना बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर को प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया था कि हॉस्टल के एक फ्लैट में कुछ युवतियों के साथ मारपीट की जा रही है।
फ्लैट की घेराबंदी की
इसके बाद जिला संयोजक लक्की रघुवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम मौके पर पहुंची और फ्लैट की घेराबंदी की गई। मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जिनकी पहचान जुबेर और फरहान के रूप में हुई है।
मारपीट और प्रताड़ना की जानकारी दी
वहीं, उनके दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, घटना के दौरान पीड़ित युवती ने भी मौके पर मौजूद लोगों को अपने साथ हुई मारपीट और प्रताड़ना की जानकारी दी।
नशीली सामग्री भी बरामद हुई
बताया जा रहा है कि युवती ने बाद में थाने पहुंचकर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान हॉस्टल परिसर की तलाशी ली गई, जहां से हुक्का और अन्य संदिग्ध नशीली सामग्री भी बरामद हुई है। इस आधार पर हॉस्टल संचालन और प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
हॉस्टल प्रबंधन से पूछताछ जारी
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि परिसर में नियमों के विपरीत गतिविधियां संचालित तो नहीं हो रही थीं। घटना के बाद पुलिस ने दोनों गिरफ्तार युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही हॉस्टल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।
कानूनी कार्रवाई की जाएगी
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस कार्रवाई के दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक लक्की रघुवंशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें कृष्णा कुमार वर्मा, मिथुन चौहान, प्रफुल्ल हल्दे, नितिन गौर, आशीष गोस्वामी, कपिल, विक्की टांक और गौरव गेहलोत शामिल बताए गए हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से कर रही है, जिसमें आरोप, परिस्थितियां और हॉस्टल संचालन से जुड़े नियमों की भी जांच शामिल है।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!