खबर
Top News

प्रदेश में दो शादी, नामंजूर: मध्य प्रदेश विधानसभा में आज पेश होगा यूसीसी बिल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जुलाई 2026, 1:26 pm
शेयर करें:
प्रदेश में दो शादी, नामंजूर

दिल्ली से भोपाल तक आज से सियासी पारा हाई, संसद-विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

विधानसभा का मानसून सत्र 5 दिन चलेगा, 9 विधेयक होंगे पेश, खाद-बीज संकट पर भी होगी बात

मोहन सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने कमर कसी, सीएम के परिवार से जुड़े कथित घोटाले पर विपक्ष का फोकस

संसद में गूंजेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड, नीट व सोनम वांगचुक पर हंगामे के आसार

राज्यसभा में आज पेश होगा वंदे मातरम् बिल, अब राष्ट्रगीत के अपमान पर 3 साल तक की होगी सजा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पावस ऋतु के बावजूद देश की राजनीति का तापमान ऊपर होने जा रहा है। दिल्ली से भोपाल तक सियासी गर्मी बढ़ गई है। मानसून सत्र इस सरगर्मी का निमित्त बनने जा रहा है। दिल्ली और भोपाल, दोनों जगह आज से मानसून सत्र का आगाज हो रहा है। संसद जहां राम मंदिर चढ़ावे से लेकर नीट एग्जाम व सोनम वांगचुक के साथ उबलने की तैयारी कर रही है तो राज्य की विधानसभा समान नागरिक संहिता बिल के साथ हंगामेदार होने जा रही है।

अमित शाह तो आज ही वंदे मातरम् को लेकर राज्यसभा में वो बिल ला रहे हैं, जिसके पारित होते ही राष्ट्रगीत का मान-सम्मान राष्ट्रीय ध्वज के समान हो जाएगा। वहीं राज्य में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यूसीसी के जरिये ‘एक देश-एक निशान, एक विधान-एक प्रधान’ के जनसंघ-संघ के स्वप्न को साकार करने की तरफ बढ़ चले हैं। देश व प्रदेश की राजनीति के लिहाज से आने वाले दिन दिल्ली से भोपाल तक बेहद अहम रहने वाले हैं।

मध्य प्रदेश विधानसभा का 5 दिवसीय मानसून सत्र आज 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। 24 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र में कई अहम मुद्दों और विधेयकों पर हंगामे के पूरे आसार हैं। सबसे अहम समान नागरिक संहिता, यानी यूसीसी बिल रहेगा। सरकार आज ही सदन में बहुचर्चित यूसीसी विधेयक पेश कर सकती है। कल कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सरकार द्वारा अब इसे पारित कराने की तैयारी है।

बिल के तहत शादियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा, लिव-इन के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा और तीन तलाक जैसी प्रथाएं अवैध हो जाएंगी। हालांकि आदिवासी समाज को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। विपक्ष कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए पूरी रणनीति बना ली है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार से जुड़े कथित ‘जमीन घोटाले’, परीक्षा में पेपर लीक, कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर विपक्ष सदन में सरकार से तीखे सवाल करेगा।

5 दिन के इस सत्र में यूसीसी समेत 9 से ज्यादा विधेयक पेश किए जा सकते हैं। इसके अलावा सरकार अनुपूरक बजट भी सदन में लाएगी। पहले दिन खाद-बीज संकट और कम बारिश से बने हालात पर अहम चर्चा के साथ डीजे साउंड पर कार्रवाई नहीं होने सहित कई जनहित मुद्दे सदन में गूंजेंगे।

विपक्ष सरकार को कानून व्यवस्था, पेपर लीक, जमीन खरीद जैसे मुद्दों पर घेरेगा। वहीं सरकार यूसीसी बिल पेश करेगी।

पहले दिन खाद-बीज संकट और कम बारिश से बने हालात के मुद्दे सदन में गूंजेंगे। विपक्ष सरकार को कानून व्यवस्था, पेपर लीक, जमीन खरीद जैसे मुद्दों पर घेरेगा। वहीं पहले दिन सदन की कार्यवाही दिवंगत पूर्व विधायकों, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शुरू होगी।

इसके बाद प्रश्नकाल, अध्यादेशों और विभिन्न विभागों की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएगी। दिन के अंत में खरीफ सीजन में खाद-बीज की कमी और कम बारिश से बने हालात पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

सत्र के पहले दिन पूर्व विधायक अश्विनी जोशी और पहाड़सिंह कनौजे, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूरी, प्रसिद्ध शायर डॉ. बशीर बद्र और पंडवानी गायिका तीजन बाई को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सरकार पंचायत राज संशोधन अध्यादेश और उपकर संशोधन अध्यादेश को सदन के पटल पर रखेगी। साथ ही जीएसटी, वैट, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, औद्योगिक विकास और उच्च शिक्षा विभागों से जुड़े वार्षिक प्रतिवेदन और अधिसूचनाएं भी सदन में प्रस्तुत की जाएंगी।

संसद सत्र आज से, शाह पेश करेंगे वंदे मातरम् बिल
संसद का मानसून सत्र भी आज 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल 19 बैठकें होंगी। सत्र के पहले दिन ही विपक्ष ने नीट-यूजी पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।

सोनम वांगचुक का मुद्दा भी इसमें शामिल है। सरकार इस सत्र में 7 बड़े बिल पेश करने की योजना बना रही है। इनमें वंदे मातरम् बिल सबसे अहम है। गृहमंत्री अमित शाह आज राज्यसभा में वंदे मातरम् के अपमान और राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा के खिलाफ एक सख्त बिल पेश करेंगे। अगर ये बिल पास होता है तो वंदे मातरम् को भी राष्ट्रीय ध्वज जैसा सम्मान मिलेगा।

इसके अलावा अन्य बिल बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक के अनुसार एफसीआरए संशोधन, आयकर संशोधन और एमएसएमई से जुड़े विधेयकों पर भी सदन में चर्चा होगी। विपक्ष की रणनीति सरकार का विरोध और घेराबंदी की है। विपक्षी दल (इंडिया ब्लॉक) नीट पेपर लीक, ई-20 फ्यूल और राम मंदिर में चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों पर सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाने के मूड में हैं।

रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने वॉकआउट कर अपने इरादे साफ कर दिए कि वह सदन में सरकार से दो-दो हाथ को तैयार हैं। विपक्ष कल की बैठक में इस बात से नाराज था कि सरकार ने टीएमसी के बागी गुट के 20 सांसदों को बैठक में बुलाया, जबकि स्पीकर ने अभी तक उन्हें मान्यता नहीं दी है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी सांसदों से सकारात्मक सहयोग और सार्थक चर्चा करने की अपील की है। वहीं संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से आग्रह किया है कि वे हंगामे के बजाय तार्किक चर्चा के जरिये मुद्दों का विरोध करें।

संबंधित समाचार

मेट्रो का कमर्शियल रन
Top News

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

8 minutes ago
जग वंदन, नंदनंदन आयो
Top News

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

14 minutes ago
एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी
Top News

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

18 minutes ago
सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट
Top News

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

20 minutes ago
देर रात जमकर बरसे बादल
Top News

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

28 minutes ago
आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम
Top News

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

33 minutes ago
लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला
Top News

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

35 minutes ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

43 minutes ago
नवविवाहिता की मौत
Top News

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

about 1 hour ago
एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया
Top News

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

about 1 hour ago
महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 18 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 18 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 19 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 19 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 20 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 20 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 20 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 20 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!