डबरी में डूबने से दो दोस्तों की मौत: एक दिन पहले घर से निकले थे; गांव में पसरा मातम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भाटपचलाना थाना क्षेत्र के चिरोला गांव में दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। बुधवार को डबरी से दोनों युवकों के शव मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान चिरोला निवासी अजय बैरागी (16) और कमल माली (20) के रूप में हुई है।
मंगलवार सुबह घर से निकले थे दोनों दोस्त
दोनों घनिष्ठ मित्र थे और मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। शुरुआत में परिवार को लगा कि दोनों गांव में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट को देखने गए होंगे, लेकिन रात करीब 12 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
डबरी के बाहर मिली बाइक और चप्पलें
भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येंद्र चौधरी के अनुसार बुधवार सुबह एक राहगीर ने चिरोला स्थित एक डबरी के किनारे बाइक, मोबाइल फोन और दो जोड़ी चप्पलें पड़ी देखीं। संदेह होने पर उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से डबरी में तलाश अभियान शुरू किया गया।
रेस्क्यू के दौरान मिले शव
काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने दोनों युवकों के शव डबरी से बाहर निकाले। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बचाव के लिए बुलाई गई थी एनडीआरएफ टीम
थाना प्रभारी ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन से एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया था, लेकिन तब तक काफी समय बीत चुका था और दोनों युवकों को बचाया नहीं जा सका। इस दर्दनाक हादसे के बाद चिरोला गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से जलाशयों और डबरियों के आसपास सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!