तालाब में दो डूबे: एक छात्र का शव मिला; दूसरे की तलाश जारी,सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। हॉस्टल से लापता दो छात्रों में से एक का शव विद्यालय परिसर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब (खेत में भरे पानी) से बरामद हुआ, जबकि दूसरे छात्र की तलाश के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।
मृतक की पहचान 15 वर्षीय प्रज्ञान विमल, कक्षा 10वीं के छात्र के रूप में हुई है। वहीं 14 वर्षीय रोशन बरेठा, कक्षा 9वीं का छात्र, अब भी लापता है।
सोमवार रात से दोनों छात्र थे लापता
जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र सोमवार देर शाम हॉस्टल से अचानक लापता हो गए थे। रात में उपस्थिति के दौरान जब वे अपने कमरों में नहीं मिले तो विद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी करण खोवाल, उपनिरीक्षक प्रवेश जाटव और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने विद्यालय और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा छात्रों के साथियों से पूछताछ की, लेकिन देर रात तक दोनों का सुराग नहीं मिल सका।
सुबह तालाब में मिला प्रज्ञान का शव
मंगलवार सुबह करीब 6 बजे विद्यालय की बाउंड्री से लगे तालाब में एक छात्र का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा शव को बाहर निकाला। बाद में उसकी पहचान प्रज्ञान विमल के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। वहीं दूसरे छात्र रोशन बरेठा की तलाश के लिए एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। परिजन और स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्णतः आवासीय विद्यालय होने के बावजूद दोनों छात्र देर रात हॉस्टल से बाहर कैसे निकल गए।
उन्होंने नाइट रोल कॉल, वार्डन की निगरानी और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस भी इन पहलुओं की जांच कर रही है।
तीन बहनों का इकलौता भाई था प्रज्ञान
मृतक प्रज्ञान विमल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं और माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। पिता की मृत्यु के बाद बड़ी बहन को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। प्रज्ञान उसी के साथ रहकर जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाई कर रहा था।
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!