खबर
Top News

ऑनलाइन ठगी के दो मामले: शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर लाखों ठगे; दूसरे के खाते से उड़ाए 51 हजार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अक्टूबर 2026, 11:29 am
शेयर करें:
ऑनलाइन ठगी के दो मामले

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ऑनलाइन ठगी के दो मामले सामने आए हैं। चंदन नगर क्षेत्र में इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 8.70 लाख रुपए ठग लिए गए।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
वहीं, राजेंद्र नगर क्षेत्र में पत्नी के मोबाइल पर रिचार्ज कराने पहुंचे युवक को बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने का पता चला।

जांच करने पर खाते से करीब 51 हजार रुपए कटने की जानकारी मिली। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

9 बार में अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए 8.70 लाख रुपए
चंदन नगर पुलिस के मुताबिक, ताप्ती परिसर निवासी जय कुमार बडोनिया ने शिकायत में बताया कि अप्रैल में उनके पास एक अज्ञात महिला का फोन आया था।

महिला ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश करने पर कम समय में भारी मुनाफा कमाया जा सकता है।

महिला की बातों में आकर जय कुमार निवेश के लिए तैयार हो गए।

इसके बाद उन्हें अलग-अलग बैंक खातों की जानकारी दी गई और कुल 9 बार में 8 लाख 70 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए।

जब उन्होंने निवेश की रकम और मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो उनसे और पैसे मांगे जाने लगे।

इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

तीन बैंकों के खातों में पहुंची ठगी की रकम
पुलिस की जांच में सामने आया कि ठगी की रकम बैंक ऑफ इंडिया, बंधन बैंक और एक स्मॉल फाइनेंस बैंक के खातों में ट्रांसफर की गई।

ये खाते हिंदूस ट्रेडर्स, एम इंटरप्राइजेस, कलिता इंटरप्राइजेस, विलेस एआई टेक्नोलॉजी इंटरप्राइजेस, सोहन वुडन कार्ड सहित अन्य नामों से बताए गए हैं।

पुलिस को आशंका है कि इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए किया गया। फिलहाल अज्ञात महिला और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

पत्नी के मोबाइल में रिचार्ज कराने पर पता चली ठगी
राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक, चोइथराम मंडी के पास राजरानी नगर निवासी करण कोटिया के साथ भी ऑनलाइन ठगी हुई।

करण ने बताया कि वह काम से घर लौटे तो पत्नी मनीषा ने मोबाइल का बैलेंस खत्म होने की बात कही।

वह रिचार्ज कराने लगे, तो खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने का संदेश मिला।

इसके बाद उन्होंने बैंक की ओर से उपलब्ध कराई गई साइट पर भुगतान और खाते का विवरण चेक किया। तब पता चला कि खाते से करीब 51 हजार रुपए कट चुके हैं।

करण ने बैंक में शिकायत करने के साथ साइबर हेल्पलाइन पर भी संपर्क किया।

पुलिस ने इस मामले में भी अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय
Top News

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

5 minutes ago
ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर
Top News

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

7 minutes ago
जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो
Top News

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

11 minutes ago
एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए
Top News

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

19 minutes ago
21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण
Top News

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

25 minutes ago
मकान में लगी भीषण आग
Top News

मकान में लगी भीषण आग:दूसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी और बेटा; इलाके में मचा हड़कंप

28 minutes ago
आंख में कुछ शर्म बची है
Top News

आंख में कुछ शर्म बची है:गंभीर संकट के दौर में समीक्षा बैठक का बहिष्कार; क्या जनसेवा से बढ़कर है नेताओं का आपसी वर्चस्व

33 minutes ago
नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव
Top News

नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव:शरीर पर चोट के निशान नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

44 minutes ago
चालानी कार्रवाई पर सवाल
Top News

चालानी कार्रवाई पर सवाल:आम नागरिकों पर सख्ती; पुलिसकर्मी खुद नहीं कर रहे यातायात नियमों का पालन

about 1 hour ago
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज
Top News

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन गिरेगा पानी

about 1 hour ago
वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन
Top News

वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन:साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

about 2 hours ago
MP में बिजली कटौती पर बवाल
Top News

MP में बिजली कटौती पर बवाल:गांवों से ग्रिड तक प्रदर्शन; कैबिनेट में भी गूंजा मुद्दा

about 2 hours ago
CJP की लहरा दो तिरंगा रैली से पहले सुरक्षा कड़ी
Top News

CJP की लहरा दो तिरंगा रैली से पहले सुरक्षा कड़ी:अभिजीत दीपके ने जताई गिरफ्तारी की आशंका; मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

about 2 hours ago
महिला को लेकर विवाद में व्यापारी से मारपीट
Top News

महिला को लेकर विवाद में व्यापारी से मारपीट:हिस्ट्रीशीटर ने दी जान से मारने की धमकी; फोन पर भी धमकाया

about 2 hours ago
जंगलों में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

जंगलों में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:रेलवे और वन विभाग को नोटिस; 2.5 लाख से अधिक पेड़ प्रभावित होने की आशंका

about 2 hours ago
वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 19 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 19 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 19 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 19 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!