धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम समेत दो गिरफ्तार: बागेश्वर धाम के पास किसान को गोली मारने का मामला; जमीन विवाद की जांच तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट. छतरपुर।
छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के समीप स्थित कोड़ा गांव में किसान मोतीलाल कुशवाह को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शालिग्राम गर्ग और उसके साथी अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार को हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पं. शास्त्री ने कहा कि घटना से कोई संबंध नहीं
शालिग्राम गर्ग, बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई है। मामले में उसका नाम सामने आने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सार्वजनिक रूप से कहा कि इस घटना से उनका कोई संबंध नहीं है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि शालिग्राम धाम की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाता है। सोशल मीडिया पर एक कथित दस्तावेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें बागेश्वर धाम समिति द्वारा खरीदी जा रही कुछ जमीनों का मालिकाना हक शालिग्राम के नाम होने का दावा किया जा रहा है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
जमीन विवाद को बताया जा रहा वजह
प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। स्थानीय निवासी एवं अधिवक्ता बृजकिशोर पांडेय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि गढ़ा गांव के आसपास जमीनों पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि उनके पिता आशाराम पांडेय की जमीन पर भी जबरन बाउंड्री बनाने का प्रयास किया गया था, जिसकी शिकायत पहले ही राजनगर थाने में दर्ज कराई जा चुकी थी।
पांडे को तलाशने पहुंचे थे
बृजकिशोर पांडेय का कहना है कि घटना वाले दिन कुछ लोग उन्हें तलाशते हुए गांव पहुंचे थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी और आशंका जताई थी कि कोई अप्रिय घटना हो सकती है। आरोप है कि जब वे नहीं मिले तो आरोपियों ने किसान मोतीलाल कुशवाह को गोली मार दी।
पंडोखर सरकार ने भी उठाए सवाल
इसी मामले को लेकर अंचल के संत पंडोखर सरकार ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि लोग अपनी मेहनत की कमाई से जमीन खरीदते हैं, लेकिन कुछ लोग उन्हें जबरन हड़पने की कोशिश करते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की।
पुलिस जांच जारी
पुलिस का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जमीन विवाद, गोलीकांड और वायरल दस्तावेजों से जुड़े तथ्यों की भी पुलिस पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!