खबर
Top News

चलती पुलिस वैन से कूदकर दो आरोपी फरार: ब्रिज के पास दिया चकमा; पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अक्टूबर 2026, 12:00 pm
शेयर करें:
चलती पुलिस वैन से कूदकर दो आरोपी फरार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पुलिस अभिरक्षा से दो आरोपियों के फरार होने का मामला सामने आया है। जिला न्यायालय से रिमांड और जेल वारंट मिलने के बाद चार आरोपियों को शासकीय वाहन से सेंट्रल जेल ले जाया जा रहा था।

इसी दौरान शनिवार शाम करीब 7.05 बजे राजकुमार ब्रिज के पास पीछे बैठे दो आरोपियों ने चलती पुलिस वैन का दरवाजा खोला और नीचे कूदकर भाग निकले। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उनका पीछा किया, लेकिन दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। फरार आरोपियों की पहचान धार निवासी नरेंद्र मेहता और अबरार खान के रूप में हुई है। आरक्षक पंकज कुमार की शिकायत पर एमजी रोड थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को जिला न्यायालय से चार आरोपियों के संबंध में रिमांड और जेल वारंट मिलने के बाद पुलिस बल उन्हें शासकीय वाहन से इंदौर सेंट्रल जेल लेकर जा रहा था।

भंवरकुआं थाने में पदस्थ आरक्षक पंकज कुमार पुलिस बल के साथ आरोपियों को जेल पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वाहन जब पत्थर गोदाम रोड पर राजकुमार ब्रिज के पास पहुंचा, तभी पीछे बैठे नरेंद्र मेहता और अबरार खान ने वैन का पिछला दरवाजा खोला और चलती गाड़ी से कूद गए।

अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही दोनों आरोपी भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ने के लिए पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। आरोपियों के फरार होने की सूचना के बाद उनकी तलाश और घटना से जुड़े घटनाक्रम की जांच शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों में नरेंद्र मेहता पिता मांगीलाल, निवासी इमामवाड़े के पास, धार और अबरार खान पिता बाबू खान, निवासी डायमंड पार्क कॉलोनी, धार शामिल हैं। दोनों को न्यायालय से संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने पुलिस वाहन से भागने का प्रयास किया और फरार हो गए।

नरेंद्र मेहता का नाम हाल ही में इंदौर के सपना-संगीता क्षेत्र में व्यापारी कैलाशचंद गर्ग के साथ हुई अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में भी सामने आया था।

इस घटना में 50 हजार रुपए की अड़ीबाजी और मारपीट का आरोप लगाया गया था। घटना से संबंधित वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। हालांकि, फरार होने के मौजूदा मामले में दोनों आरोपियों की भूमिका और अन्य तथ्यों की जांच पुलिस कर रही है।

घटना के बाद प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और आरक्षक पंकज कुमार एमजी रोड थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को आरोपियों के फरार होने की जानकारी दी। आरक्षक पंकज कुमार की शिकायत पर एमजी रोड पुलिस ने नरेंद्र मेहता और अबरार खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


संबंधित समाचार

शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी
Top News

शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी:गुम बच्ची को मां से मिलाया; देर रात महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाया

3 minutes ago
मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण
Top News

मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण:लाखों रुपए की फिरौती मांगी; पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

7 minutes ago
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा
Top News

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा:बड़ा गणपति क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी पहुंचे

9 minutes ago
MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल
Top News

MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल:ऑफलाइन आवेदन बंद करने की तैयारी; कारतूसों की बिक्री पर भी रहेगी नजर

15 minutes ago
विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं
Top News

विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं:किराना सामान लेने गए युवक के साथ की जमकर मारपीट

16 minutes ago
बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार
Top News

बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार:पत्थर गोदाम के पास आरक्षक को चकमा देकर भागे

24 minutes ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री ने कहा– प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था ट्रक, पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

27 minutes ago
युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

युवाओं के लिए बड़ी खबर:पहली नौकरी वालों को सरकार देगी 15000 रुपए; जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

28 minutes ago
बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़
Top News

बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़:आखिरकार पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज

31 minutes ago
रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब
Top News

रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब:₹1.07 करोड़ से अधिक की देनदारी; जमीन आवंटन और लाइसेंस की वैधता पर अब भी प्रश्नचिह्न

40 minutes ago
एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ
Top News

एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

41 minutes ago
बेकाबू चार्टर्ड बस का कहर
Top News

बेकाबू चार्टर्ड बस का कहर:ढाबे की दीवार तोड़कर किचन में घुसी; चालक की हालत गंभीर

41 minutes ago
कण-कण हुआ मैयामयी
Top News

कण-कण हुआ मैयामयी:शिखर पर पहुंची आस्था, शक्ति की साधना में लीन हुआ जन-मन

about 1 hour ago
शहर ने फिर दिखाई दिलदारी
Top News

शहर ने फिर दिखाई दिलदारी:मासूम अनिका के इलाज के लिए जुटाए 9 करोड़ रुपए; लोकस्वामी के प्रधान संपादक जीतू सोनी की पहल रंग लाई

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे:शहर में अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल; ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश

about 1 hour ago
चुनरी यात्रा के बैनरों से मंत्री की तस्वीर गायब
Top News

चुनरी यात्रा के बैनरों से मंत्री की तस्वीर गायब:फिर तेज हुई सियासी चर्चाएं; भाजपा के भीतर गुटबाजी को लेकर अटकलें

about 2 hours ago
त्योहारों के दौरान पुलिस का आधी रात को बड़ा अभियान
Top News

त्योहारों के दौरान पुलिस का आधी रात को बड़ा अभियान:इतने बदमाशों पर कार्रवाई; चारों जोन में एक साथ सघन जांच और गश्त

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद इतने लोगों की मौत
Top News

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद इतने लोगों की मौत:इतने लोग हुए घायल; गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल पहुंचे, पूजा कमेटी के सचिव-उपाध्यक्ष समेत 7 गिरफ्तार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, गरबा पंडाल में किशोरी से दुर्व्यवहार के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी ऐसी सफाई
Top News

वीडियो देखिये, गरबा पंडाल में किशोरी से दुर्व्यवहार के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी ऐसी सफाई:बोले- दोषी हूं तो राजबाड़ा पर फांसी दे दो; निष्पक्ष जांच की मांग

about 2 hours ago
काल बनकर घुसे ट्रक ने ली इतनी जानें
Top News

काल बनकर घुसे ट्रक ने ली इतनी जानें:दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं को रौंदता हुआ दीवार से टकराया; इतने लोग घायल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!