शादी से इनकार पर बदला घटनाक्रम: युवती ने पुलिस से की शिकायत; एफआईआर होते ही कर लिया विवाह, अब किसकी तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जबलपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां शादी से इनकार करने वाले युवक ने पुलिस कार्रवाई का सामना करते ही अपना फैसला बदल दिया। युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज होते ही युवक ने कुछ ही घंटों में उससे संपर्क किया और मंदिर में विवाह कर लिया। अब पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
दो साल का प्रेम, फिर विवाद
मामला खमरिया थाना क्षेत्र के डूडी पिपरिया गांव का है। यहां रहने वाले रंजीत कुशवाहा की दो साल पहले पड़ोस के गांव की एक युवती से पहचान हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई और दोनों की मुलाकातें भी होने लगीं।
शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए
आरोप है कि इस दौरान युवक ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया। युवती और उसके परिजनों ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक गांव छोड़कर गायब हो गया।
गर्भवती होने के बाद थाने पहुंची युवती
करीब एक सप्ताह तक संपर्क नहीं होने पर युवती को पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद शुक्रवार रात वह परिजनों के साथ खमरिया थाने पहुंची और रंजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में रेप और एसटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
एफआईआर के बाद बदला फैसला, मंदिर में शादी
पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही युवक ने युवती से संपर्क किया। इसी बीच शनिवार सुबह युवती भी घर से गायब हो गई। परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे ही थे कि युवती ने अपनी मां के मोबाइल पर मैसेज और वीडियो भेजा।
वीडियो में बताया कर ली शादी
वीडियो में युवती ने बताया कि उसने रंजीत से मंदिर में विवाह कर लिया है और वह अपनी मर्जी से उसके साथ रह रही है। उसने यह भी कहा कि उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है।
पहले भी हुआ था समझौता
थाना प्रभारी राजकुमार खटीक के अनुसार, कुछ माह पहले भी युवती शिकायत लेकर थाने आई थी, लेकिन उस समय दोनों के बीच समझौता हो गया था और युवक शादी के लिए तैयार हो गया था। हालांकि बाद में विवाद फिर बढ़ा और दोबारा मामला दर्ज हुआ।
पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज हो चुकी है, इसलिए कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। दोनों को तलाश कर कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रेम, भरोसा और कानून के बीच जटिल स्थिति को उजागर कर दिया है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!