इस देश में आया 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: 10 लाख लोगों के लिए सुनामी अलर्ट; 300 किमी तक खतरे की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,मेक्सिको सिटी।
मेक्सिको के दक्षिणी राज्य चियापास के तट पर शुक्रवार को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद करीब 10 लाख लोगों के लिए सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया। भूकंप के बाद तटीय इलाकों में दहशत फैल गई और प्रशासन ने लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र प्यूर्टो मडेरो शहर के पास समुद्र में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई। कम गहराई पर आए इस भूकंप के कारण आसपास के क्षेत्रों में तेज झटके महसूस किए गए।
300 किलोमीटर तक सुनामी का खतरा
यूएस सुनामी वार्निंग सिस्टम ने चेतावनी दी है कि भूकंप के केंद्र से लगभग 300 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं। इसी के मद्देनजर प्रशांत तटीय क्षेत्रों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है।
पड़ोसी देशों में भी महसूस हुए झटके
भूकंप के झटके मेक्सिको के पड़ोसी देशों ग्वाटेमाला और अल साल्वाडोर में भी महसूस किए गए। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने या बड़े पैमाने पर नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।सुनामी का खतरा चियापास का दक्षिणी प्रशांत तट, ओआक्साका के तटीय इलाके, ग्वाटेमाला से सटे प्रशांत तटीय क्षेत्र में बढ़ा।
तटीय इलाकों से दूर रहने की अपील
प्रशासन ने समुद्र तट और निचले तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने और समुद्र से दूर रहने की अपील की है। वहीं, मेक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा पर स्थित सुचियाते क्षेत्र में समुद्र के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। राहत एवं बचाव एजेंसियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!