सच्ची साझेदारी अपनत्व और विश्वास पर निर्भर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: विदेशी मेहमानों को बताई मप्र में निवेश की संभावनाएं
KHULASA FIRST
संवाददाता

रंग लाए मुख्यमंत्री के प्रयास
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंडिया-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फोरम का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सच्ची साझेदारी की बुनियाद अपनत्व और विश्वास पर निर्भर है।
सिर्फ साझेदारी पर ही समझौते नहीं होते। मप्र में निर्मित फार्मास्युटिकल, इंजीनियरिंग, आईटी, टेक्सटाइल एवं खाद्य उत्पादों के व्यवसाय एवं कृषि में दोनों पक्षों की ओर से नवीन अवसरों को तलाशा जा सकता हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रिन्युएबल एनर्जी एवं रिन्युएबल एनर्जी उत्पादों के निर्माण में भी मध्यप्रदेश बड़े स्तर की परियोजनाएं संचालित कर रहा है। वहीं मध्य प्रदेश की निवेश प्रोत्साहन नीति भारत की सबसे अच्छी नीतियों में शामिल है, यदि लेटिन अमेरिका से यहां पर निवेश किया जाता है तो उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर भारत के घरेलू बाजार एवं अन्य देशों में निर्यात के अवसर देखे जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मप्र की भौगोलिक स्थिति भारतीय बाजार में व्यवसाय करने के लिए अत्यंत उपयुक्त है। साथ ही, मप्र टूरिज्म की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण राज्य है।
प्रदेश में 24 सेंचुरीज, 12 नेशनल पार्क, 7 टाईगर रिजर्व एवं 14 यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज साइट हैं। कुशल मैनपॉवर भी प्रचुर मात्रा में है। उन्होंने उरुग्वे, क्यूबा, पनामा, मैक्सिको, सूरीनाम, अर्जेंटीना, ब्राजील,पेरू के राजदूतों को मप्र में निवेश करने का सबसे अच्छा समय बताया।
जनवरी 2027 में प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक समिट जीआईएस-2027 एवं महाकाल की नगरी उज्जैन में सिंहस्थ-2028 आयोजित हो रहा है।
2 हजार करोड़ की मैन्युफैक्चरिंग इकाई का शुभारंभ कल
मप्र में वैश्विक निवेश लाने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कोशिशें रंग ला रही हैं। पीथमपुर में विश्व की अग्रणी कंज्यूमर हेल्थकेयर कंपनी हेलियन स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में देश की पहली मैन्युफैक्चरिंग इकाई शुरू करेगी, जिसका भूमिपूजन कल मुख्यमंत्री करेंगे।
इस कंपनी को मुख्यमंत्री ने यूनाइटेड किंगडम प्रवास के दौरान न्योता दिया था। चर्चाओं और प्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं को जानने के बाद हेलियन ने प्रदेश में 2 हजार करोड़ रुपए का निवेश करना तय किया।
पीथमपुर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में 40 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित की जाने वाली यह अत्याधुनिक इकाई मुख्य रूप से ओरल हेल्थ उत्पादों का निर्माण करेगी।
यहां उत्पादित सामग्री घरेलू बाजार की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ एशिया-प्रशांत, मध्य-पूर्व और अफ्रीका क्षेत्र के अनेक देशों में निर्यात भी की जाएगी।
सेंसोडाइन, क्रोसिन, ईनो, ओट्रिविन, आयोडेक्स, सेंट्रम तथा ऑस्टोकैल्शियम जैसे लोकप्रिय उत्पाद कंपनी विश्व के 170 देशों में निर्यात करती है। इससे करीब 1 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा, साथ ही एमएसएमई इकाइयों, सप्लायर नेटवर्क, परिवहन, लॉजिस्टिक्स तथा अन्य सहायक उद्योगों को भी नए अवसर प्राप्त होंगे।
कंपनी स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण व रोजगार देने के साथ ही 30 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी भी देगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!