बारातियों से भरा ट्रक पलटा: 140 से अधिक लोग थे सवार; मौके पर मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
खालवा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बुरहानपुर जिले के ग्राम ढाबा से खालवा ब्लॉक के ग्राम चुनाखाल जा रही बारात का ट्रक आड़ा खेड़ा जंगल के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार 100 से अधिक बाराती घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।
क्षमता से अधिक भरे थे बाराती
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में करीब 140 से अधिक बाराती सवार थे। सुबह लगभग 10:30 बजे आड़ा खेड़ा जंगल के मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत राहत कार्य में जुट गए।
10 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा
सूचना मिलते ही खालवा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस तथा निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खालवा पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश घायलों के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। 10 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही खालवा तहसीलदार राजेश कोचले और नायब तहसीलदार विनोद यादव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और उपचार व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मोड़ पर ट्रक के अनियंत्रित होने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। साथ ही ट्रक में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!