प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भाई की मुश्किलें बढ़ी: ऑनलाइन सट्टे में लगाए लाखों रुपये; बिल्डर भी पुलिस जांच के घेरे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ड्रग मामले की जांच अब सट्टेबाजी और जमीन से जुड़े कथित लेन-देन तक पहुंच गई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि नाना पटवारी ने पिछले छह महीनों में ऑनलाइन सट्टे और गेमिंग गतिविधियों में करीब 65 लाख रुपए लगाए थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है।
पुलिस ने नाना पटवारी को पूछताछ के लिए नया नोटिस जारी किया है। इससे पहले उन्हें 13 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने दो दिन का समय मांगा था। इसके बाद पुलिस ने दोबारा नोटिस जारी कर उन्हें 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे पूछताछ के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
बिल्डर सुमित मंत्री को भी नोटिस
उधर, शुभम वैली प्लॉट धोखाधड़ी शिकायत मामले में शुभम ग्रुप के प्रमुख बिल्डर सुमित मंत्री को भी पुलिस ने नोटिस जारी किया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्लॉट सौदे में नाना पटवारी की भूमिका क्या थी और किस आधार पर यह लेन-देन किया गया।
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने नाना पटवारी और सुमित मंत्री को नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों को जांच के सिलसिले में बुलाया गया है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
मोबाइल जांच में सट्टे का एंगल सामने आया
पुलिस के अनुसार नाना पटवारी के मोबाइल और अन्य लोगों से पूछताछ के आधार पर ऑनलाइन सट्टे से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि पिछले छह महीने में करीब 65 लाख रुपए ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे में लगाए गए। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह रकम कहां से आई और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
सट्टेबाजी मामले में पुलिस ने पीथमपुर से प्रितेश त्रिपाठी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच में पुलिस को नाना पटवारी, प्रितेश त्रिपाठी और संजय कौशल उर्फ रौनी के बीच संपर्क की जानकारी मिली है। संजय कौशल पहले ही ड्रग मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
35 लाख रुपए के प्लॉट सौदे की शिकायत
पुलिस जांच में शुभम वैली से जुड़े एक प्लॉट विवाद का मामला भी सामने आया है। एक युवती ने शिकायत की है कि शुभम वैली में 35 लाख रुपए के प्लॉट का सौदा नाना पटवारी के माध्यम से हुआ था। शिकायत के अनुसार बाद में प्लॉट नहीं मिला और पूरी राशि भी वापस नहीं की गई।
इसी मामले में बिल्डर सुमित मंत्री से पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह जानना चाहती है कि जब शुभम वैली टाउनशिप बिल्डर कंपनी की है, तो प्लॉट का सौदा नाना पटवारी ने किस अधिकार या भूमिका के तहत किया। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इस लेन-देन में अवैध धन या मनी लॉन्ड्रिंग का कोई पहलू तो शामिल नहीं है।
भरत पटवारी और सुमित मंत्री की कंपनियों में साझेदारी
रिकॉर्ड के अनुसार नाना पटवारी के भाई भरत पटवारी और बिल्डर सुमित मंत्री दो कंपनियों में औपचारिक रूप से साझेदार हैं। हालांकि नाना पटवारी इन कंपनियों में पार्टनर नहीं हैं। पुलिस अब सभी संबंधित कारोबारी और वित्तीय कड़ियों की जांच कर रही है।
ड्रग मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां
ड्रग मामले में पुलिस अब तक इरफान उर्फ गोलू चंदेरी, संजय कौशल उर्फ रौनी और नाना पटवारी के पूर्व ड्राइवर भुरू के साथी फैजल को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया है कि इरफान ने कथित रूप से नाना पटवारी के कहने पर भुरू से ड्रग मंगवाई थी। इसके लिए 10 हजार रुपए की मांग की गई थी, जिसकी राशि फैजल द्वारा भेजे जाने की बात जांच में सामने आई है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!