खबर
Top News

पीसीसी चीफ के भाई की मुश्किलें बढ़ीं: तीसरी बार पुलिस का नोटिस; ड्रग्स कनेक्शन से शुरू मामला अब धोखाधड़ी और ऑनलाइन गेमिंग के आरोपों तक पहुंचा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जुलाई 2026, 2:18 pm
शेयर करें:
पीसीसी चीफ के भाई की मुश्किलें बढ़ीं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से जुड़े मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पहले पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए साथ लेकर गई और उसी रात छोड़ दिया। इसके बाद नोटिस जारी कर दोबारा बुलाया गया। अब राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने तीसरी बार नोटिस जारी कर सोमवार को पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है।

शुरुआत में मामला कथित ड्रग्स कनेक्शन से जुड़ा था, लेकिन अब एक युवती की शिकायत के बाद इसमें कथित धोखाधड़ी और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े आरोप भी सामने आए हैं। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

युवती की शिकायत के बाद जांच का दायरा बढ़ा
पुलिस के अनुसार, एक युवती ने नाना पटवारी के खिलाफ लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। इसी युवती ने पहले पुलिस को कथित ड्रग्स कनेक्शन से जुड़ी जानकारी भी दी थी।

शिकायत में शुभम वैली कॉलोनी स्थित एक भूखंड के अनुबंध का भी उल्लेख किया गया है। वहीं एक अन्य युवती ने पुलिस को बताया कि पति से विवाद के बाद उसने नाना पटवारी से मदद मांगी थी। इन बयानों के आधार पर पुलिस विभिन्न बिंदुओं की जांच कर रही है।

राजेंद्र नगर थाना प्रभारी यशवंत बडौले ने पुष्टि की कि नाना पटवारी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

पुराने ड्राइवर समेत तीन आरोपियों से पूछताछ
इधर पुलिस ने नाना पटवारी के पूर्व ड्राइवर भुरू उर्फ आरिफ बैंड को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। इससे पहले गोलू उर्फ इरफान और रौनी उर्फ संजय कौशल को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा चुकी है।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में सामने आया है कि भुरू ने कथित तौर पर ड्रग्स की व्यवस्था कराई थी, जबकि गोलू और रौनी 10.80 ग्राम एमडी ड्रग्स लेकर नाना पटवारी तक पहुंचने वाले थे। पुलिस ने इन बयानों की वीडियोग्राफी भी कराई है और अब तीनों से आमने-सामने पूछताछ की जा रही है।

छह साल पुराने केस की भी फिर चर्चा
इस मामले के बीच वर्ष 2020 में विजयनगर थाने में दर्ज एमडी ड्रग्स प्रकरण भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है। उस मामले में पुलिस ने धीरज सोमतिया और जोजो को गिरफ्तार किया था।

जांच के दौरान कथित ड्रग पैडलर विक्की परियानी, मोंटू पुरी, सागर जैन और प्रीति उर्फ काजल उर्फ 'ड्रग्स वाली आंटी' समेत कई नाम सामने आए थे। पुलिस रिकॉर्ड में नाना पटवारी से कथित संबंधों का भी उल्लेख होने की बात सामने आई थी, हालांकि उस समय जांच आगे नहीं बढ़ी थी।

अब तक क्या हुआ?

8 जुलाई: गोलू और रॉनी की गिरफ्तारी, जिनके पास से कथित रूप से एमडी ड्रग्स बरामद होने का दावा पुलिस ने किया।

9 जुलाई: पूछताछ के लिए नाना पटवारी और मानव गंगवानी को पुलिस अपने साथ ले गई, देर रात पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

11 जुलाई: नाना पटवारी को नोटिस जारी कर दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया।

13 जुलाई: राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने तीसरी बार नोटिस जारी कर फिर से पूछताछ के लिए तलब किया।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित समाचार

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस
Top News

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

23 minutes ago
जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

24 minutes ago
जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल
Top News

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

28 minutes ago
अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार
Top News

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

42 minutes ago
पुलिस का मीत बना मनमीत
Top News

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी

43 minutes ago
भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास
Top News

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

about 1 hour ago
लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार
Top News

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

about 1 hour ago
पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे
Top News

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

about 1 hour ago
एडीजे  के 12 फैसलों पर उठे सवाल
Top News

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

about 1 hour ago
बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत
Top News

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

about 1 hour ago
घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस
Top News

घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस:ओमेक्स सिटी में 15 हजार रुपए किराए पर रह रहा था फर्जी हिमांशु पंचाल

about 1 hour ago
कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार
Top News

कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार:गायत्री ट्रेवल्स का डेटा बना विवाद की वजह; पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों से रकम लेने का आरोप

about 1 hour ago
इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Top News

इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट; 155 यात्री और क्रू सवार थे

about 1 hour ago
तीन युवकों पर जानलेवा हमला
Top News

तीन युवकों पर जानलेवा हमला:पत्थर-लाठियों से पीटा; दो की मौत, एक गंभीर

about 2 hours ago
एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी
Top News

एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी

about 2 hours ago
कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’
Top News

कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’:हारी सीटों पर फोकस; एक माह चलेगा अभियान

about 2 hours ago
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा:83 अस्पतालों पर कार्रवाई; 18 को किया ब्लैकलिस्ट, 15 सस्पेंड

about 2 hours ago
सिम घूमती रही ठगी होती रही
Top News

सिम घूमती रही ठगी होती रही:पुलिस ने खोली ठग की कुंडली

about 2 hours ago
1500 रुपए में MRI
Top News

1500 रुपए में MRI:धर्मस्थल में बनेगा हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर;17 करोड़ से तैयार होगी सुविधा, सभी धर्मों के मरीजों को मिलेगी कम दर पर सेवा

about 2 hours ago
MP में बदला मौसम का मिजाज
Top News

MP में बदला मौसम का मिजाज:अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना; कई जिलों में रेड अलर्ट

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!