ट्रिपल मर्डर का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार: 24 घंटे में दूसरी बार भागा; जेल ले जाते समय कूदा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
गुना के चर्चित 2017 ट्रिपल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहा आरोपी हनी दुबे पुलिस हिरासत से एक बार फिर फरार हो गया। गुरुवार दोपहर ग्वालियर सेंट्रल जेल ले जाते समय वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। यह पिछले 24 घंटे में दूसरी बार है, जब आरोपी पुलिस को चकमा देने में सफल रहा है।
पैरोल पर जेल से बाहर आए थे
जानकारी के मुताबिक, हनी दुबे और उसकी मां पूनम दुबे उर्फ पक्का 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। दोनों को 22 जुलाई को वापस ग्वालियर सेंट्रल जेल में सरेंडर करना था। मां तो जेल लौट गई, लेकिन हनी जेल के बाहर से ही फरार हो गया था।
सेंट्रल जेल ले जाते समय भाग निकला
ग्वालियर पुलिस ने बुधवार रात उसे उत्तर प्रदेश के हाथरस से गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को बहोड़ापुर थाने से करीब 500 मीटर दूर स्थित सेंट्रल जेल ले जाते समय आरोपी पुलिस वाहन से उतरकर या दरवाजा खोलकर भाग निकला।
शहर में की गई नाकाबंदी
घटना के बाद पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है और उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गुना पुलिस को भी अलर्ट कर संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू कर दी गई है।
फरार होने को लेकर सामने आईं दो बातें
आरोपी के भागने को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। एक पक्ष के अनुसार, पुलिस उसे वाहन में बैठा रही थी और इसी दौरान उसने दूसरी ओर का दरवाजा खोलकर फरार होने में सफलता हासिल कर ली।
आरोपी की फोटो खींचने की चर्चा
वहीं, दूसरी चर्चा यह है कि आरोपी की फोटो खींची जा रही थी, तभी उसने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर मौके से भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर घटना की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
तीन दोस्तों की हत्या से सुर्खियों में आया था
हनी दुबे का नाम वर्ष 2017 में सामने आए गुना के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में आया था। पुलिस जांच के अनुसार, उसने अपनी मां पूनम दुबे और एक अन्य साथी के साथ मिलकर हेमंत मीना की हत्या कर उसके पास मौजूद नकदी लूट ली थी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया गया।
सावधान इंडिया से लिया था आइडिया
जांच में यह भी सामने आया था कि मामले का राज खुलने के डर से हेमंत के दो दोस्तों लोकेश और ऋतिक की भी हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने जांच को भटकाने और सबूत मिटाने के तरीके एक क्राइम टीवी शो से सीखने की बात भी कबूल की थी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!