खबर
Top News

चलती बाइक पर गिरा पेड़: हेलमेट ने बचाई जान; पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अप्रैल 2026, 5:47 pm
शेयर करें:
चलती बाइक पर गिरा पेड़

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के नवलखा इलाके में गुरुवार को अचानक एक पेड़ चलती बाइक पर गिर पड़ा। राहत की बात यह रही कि बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसकी जान बच गई और गंभीर चोट नहीं आई।

अचानक गिरा पेड़, मचा हड़कंप
एडीशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह के मुताबिक, यह घटना संयोगितागंज थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर की है। अचानक पेड़ गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक को हाथ और कंधे में हल्की चोटें आई हैं।

पहचान अब तक नहीं हो सकी
अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय रहवासियों से पूछताछ के बावजूद घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, किसी भी अस्पताल से इस संबंध में थाने को सूचना नहीं मिली है।

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
इधर, हीरानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मारुति नगर इलाके में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में तोड़ा दम
थाना प्रभारी सुशील पटेल के अनुसार, मृतक की पहचान प्रवीण पारसी (निवासी बिजलपुर) के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार

राऊ में जिला प्रशासन की कार्रवाई
Top News

राऊ में जिला प्रशासन की कार्रवाई:निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखा सामग्री मिलने पर दुकान-गोदाम सील; फायर वर्क्स में मिलीं अनियमितताएं

less than a minute ago
वीडियो देखिये, महू-नीमच रोड पर महिलाओं ने किया चक्काजाम
Top News

वीडियो देखिये, महू-नीमच रोड पर महिलाओं ने किया चक्काजाम:बच्चों को लेकर सड़क पर बैठीं; 5 दिन से बिजली बंद होने का आरोप, 500 से अधिक परिवार परेशान,

10 minutes ago
वीडियो देखिये, वाटर पार्क के सामने तेंदुए की दस्तक
Top News

वीडियो देखिये, वाटर पार्क के सामने तेंदुए की दस्तक:घर में घुसा; घायल अवस्था में बताया जा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

28 minutes ago
वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप
Top News

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

1 day ago
दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा
Top News

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

1 day ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

1 day ago
विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन
Top News

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

1 day ago
सिर्फ पुतले का दहन क्यों
Top News

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

1 day ago
वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार
Top News

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

1 day ago
नवमी से शुरू हुआ था
Top News

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

2 days ago
फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा
Top News

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

2 days ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

2 days ago
वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

2 days ago
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत
Top News

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

2 days ago
वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Top News

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

2 days ago
त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट
Top News

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

2 days ago
दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी
Top News

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

2 days ago
श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया
Top News

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

2 days ago
वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा
Top News

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

2 days ago
पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें
Top News

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

2 days ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!