ट्रेवल्स संचालक ने फांसी लगाकर दी जान: पत्नी ने घर लौटकर देखा शव; डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। ट्रेवल्स व्यवसाय से जुड़े युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना का पता उस समय चला जब देर रात उसकी पत्नी काम से लौटकर घर पहुंची और पति को फंदे पर लटका हुआ देखा।
परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी
जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का तत्काल खुलासा नहीं हो सका है।
घर में अकेला था युवक
पुलिस के अनुसार, हीरानगर क्षेत्र के शारदा नगर में रहने वाले कृष्णकांत अनजाने (पिता रविशंकर अनजाने) ट्रेवल्स का काम करते थे। घटना वाले दिन वह घर पर अकेले थे। रात में उनकी पत्नी भारती जब अपनी नौकरी से लौटकर आईं, तब उन्होंने यह दुखद दृश्य देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी।
2024 में प्रेम विवाह
परिजनों ने बताया कि कृष्णकांत मूल रूप से हरदा जिले के निवासी थे और उनके माता-पिता वहीं रहते हैं। परिवार में एक बड़ा भाई है, जो निजी कंपनी में कार्यरत है। कृष्णकांत ने सितंबर 2024 में भारती से प्रेम विवाह किया था। पत्नी भारती पलासिया क्षेत्र स्थित एक बेकरी में काम करती हैं और घटना के समय ड्यूटी पर थीं।
कारणों की जांच जारी
पुलिस के मुताबिक, अभी तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है जिससे यह स्पष्ट हो सके कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया। न तो किसी तरह का कर्ज और न ही किसी विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मृतक के मोबाइल, कॉल डिटेल्स व अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!