चारधाम यात्रियों को लूट रहे ट्रैवल एजेंट: एआरटीओ ने रंगे हाथों पकड़ा; संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ऋषिकेश।
चारधाम यात्रा के दौरान मोटी कमाई के लालच में अवैध रूप से संचालित डग्गामार वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायतों के बाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) रश्मि पंत (प्रवर्तन) के नेतृत्व में टीम ने आईएसबीटी क्षेत्र में औचक छापेमारी की।
यात्रियों को बैठाते रंगे हाथ पकड़ा
छापे के दौरान कई डग्गामार वाहनों को यात्रियों को बैठाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ ट्रैवल एजेंट यात्रियों से तय किराए से अधिक वसूली कर सामान्य व्यावसायिक वाहनों में यात्रा करा रहे हैं, जिससे यात्रियों का आर्थिक शोषण हो रहा है।
चालक मौके से फरार
निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम को देखते ही कई वाहन चालक मौके से फरार हो गए, जबकि कई अवैध रूप से संचालित वाहनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। एआरटीओ रश्मि पंत ने बताया कि बिना परमिट फुटकर सवारी बैठाने वाले वाहन, निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग करने वाले और अन्य राज्यों से अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी
इसके अलावा कई ट्रैवल एजेंसियों पर भी शिकंजा कसा गया, जो बिना ट्रिप कार्ड और ग्रीन कार्ड के यात्रियों को चारधाम यात्रा पर ले जा रही थी। ऐसे मामलों में संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी किए गए हैं। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि कई एजेंट यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक वसूली कर रहे थे।
पंजीयन के आंकड़े (अब तक)
यमुनोत्री: 3,69,921
गंगोत्री: 3,81,317
केदारनाथ: 7,75,621
बदरीनाथ: 6,48,928
हेमकुंड साहिब: 24,146
कुल ऑनलाइन पंजीयन: 21,99,993
23 अप्रैल को ऑफलाइन पंजीयन
यमुनोत्री: 1,148
गंगोत्री: 1,155
केदारनाथ: 1,557
बदरीनाथ: 1,547
कुल: 5,407
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!