दर्दनाक सड़क हादसा: टैंकर ने कार को मारी भीषण टक्कर; इतने लोगों की मौत, इतने लोग घायल, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
जुलवानिया टोल प्लाजा के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार टैंकर और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए लोग
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को वाहन से बाहर निकाला।
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है। सचिन गोकुल वास्कले (25), निवासी पटेलपुरा साकड़, प्रद्युम्न सहते (25), निवासी सालखेड़ा, पप्पू हीरालाल (29), निवासी लिम्बई, आकाश दयाराम (25), निवासी रालामंडल।
घायलों का इलाज जारी
घायलों में सुरेश मांगीलाल (28), सोहन झाबर (28) और यशवंत सुपड़िया (30) शामिल हैं। सभी को पहले जुलवानिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में कुछ घायलों को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बारात से लौटते समय हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी युवक जलगौन से आई एक बारात में शामिल होकर राजपुर गए थे। वापसी के दौरान एक वाहन का डीजल खत्म हो गया था, जिसके बाद कुछ युवक दूसरी कार से डीजल लेने जुलवानिया गए थे। लौटते समय जुलवानिया टोल प्लाजा के पास खरगोन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टैंकर चालक फरार, वाहन जब्त
हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!