खबर
Top News

दर्दनाक घटना: बौखलाया पूर्व प्रेमी बना कातिल; युवती की हत्या के बाद खुद भी फंदे पर झूला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जुलाई 2026, 2:42 pm
शेयर करें:
दर्दनाक घटना

खुलासा फर्स्ट, नासिक।
महाराष्ट्र के नासिक से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की कथित तौर पर चाकू से हत्या कर दी और कुछ घंटों बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती की किसी अन्य युवक से शादी तय होने के बाद आरोपी लगातार उस पर रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लिव-इन में रहे, फिर हो गया ब्रेकअप
पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय साहिल अशोक लवहारे और युवती की पहचान वैष्णवी के रूप में हुई है।

दोनों पहले प्रेम संबंध में थे और कुछ समय तक यवतमाल जिले के उमरखेड में लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे।

समय के साथ दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गईं और उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद वैष्णवी पढ़ाई के लिए नासिक आ गई और इंदिरानगर इलाके में एक पीजी में रहने लगी।

परिवार ने तय की शादी, पूर्व प्रेमी ने किया विरोध
ब्रेकअप के बाद वैष्णवी ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया। परिवार ने उसकी शादी नासिक में नौकरी करने वाले एक युवक से तय कर दी।

बताया जा रहा है कि वैष्णवी ने अपने होने वाले मंगेतर को अपने पुराने रिश्ते की पूरी जानकारी पहले ही दे दी थी। इसके बावजूद दोनों परिवारों की सहमति से विवाह तय हुआ।

पुलिस के मुताबिक, शादी की जानकारी मिलने के बाद साहिल लगातार वैष्णवी पर रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहा था।

516 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचा नासिक
जांच में सामने आया है कि साहिल यवतमाल से करीब 516 किलोमीटर का सफर तय कर नासिक पहुंचा।

वह कई दिनों से वैष्णवी से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। जब युवती ने उसके साथ वापस आने से इनकार कर दिया, तो उसने मिलने की योजना बनाई।

बातचीत के दौरान किया हमला
शुक्रवार रात साहिल ने वैष्णवी को बातचीत के बहाने वनसंपदा गार्डन के पास बुलाया। वहां दोनों के बीच पुराने रिश्ते और शादी को लेकर काफी देर तक बातचीत और बहस हुई।

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान साहिल ने वैष्णवी के मंगेतर को भी फोन लगाया, जिससे वह बातचीत सुन सके।

आरोप है कि जब वैष्णवी ने उसके साथ लौटने से साफ इनकार कर दिया, तो साहिल ने चाकू से उस पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद मंगेतर को किया फोन
पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद साहिल ने वैष्णवी के मंगेतर को फोन कर कहा, 'वैशू फिनिश्ड... मैंने उसे खत्म कर दिया।'

सूचना मिलते ही मंगेतर घटनास्थल की ओर रवाना हुआ, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही वैष्णवी की मौत हो चुकी थी। आरोपी मौके से फरार हो गया।

कुछ घंटे बाद फंदे से लटका मिला शव
हत्या के करीब दो घंटे बाद पुलिस को एक युवक के फंदे से लटके होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उसकी पहचान साहिल लवहारे के रूप में हुई।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, वैष्णवी की हत्या करने के बाद साहिल ने आत्महत्या कर ली। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मंगेतर की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
वैष्णवी के मंगेतर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियां कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी पहले से हत्या की योजना बनाकर नासिक आया था या विवाद के दौरान उसने यह कदम उठाया।

दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
इस घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहां वैष्णवी के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब वहां मातम पसरा है। दूसरी ओर साहिल की मौत से उसके परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जांच जारी, पुलिस ने नहीं निकाला अंतिम निष्कर्ष
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला ब्रेकअप, एकतरफा जुनून और युवती की तय हुई शादी से जुड़े विवाद का प्रतीत होता है।

हालांकि, घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप
Top News

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

about 8 hours ago
दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा
Top News

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

about 8 hours ago
विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन
Top News

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

about 8 hours ago
सिर्फ पुतले का दहन क्यों
Top News

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार
Top News

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

about 9 hours ago
नवमी से शुरू हुआ था
Top News

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

about 9 hours ago
फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा
Top News

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

about 9 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

about 9 hours ago
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत
Top News

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Top News

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

about 9 hours ago
त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट
Top News

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

about 10 hours ago
दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी
Top News

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

about 10 hours ago
श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया
Top News

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा
Top News

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

about 10 hours ago
पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें
Top News

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

about 10 hours ago
चाकू मारकर नाबालिग की हत्या
Top News

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद
Top News

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!