दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की जान गई, इस जिले में हुआ हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आलीराजपुर।
मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले से एक बेहद दुखद सड़क हादसा सामने आया है। यहां बोरी गांव में शादी समारोह से लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह हादसा शनिवार देर रात करीब 1 बजे, उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ।
शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बोरी से करीब 3 किलोमीटर दूर चुलिया गांव में एक दोस्त के यहां शादी समारोह था। अनिल, रोशन और सावन एक ही बाइक पर सवार होकर कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 1 बजे तीनों अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ दूसरी बाइक पर कुछ अन्य दोस्त भी चल रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल और रोशन की मौके पर ही मौत हो गई।
अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे के बाद साथ चल रहे दोस्तों ने गंभीर रूप से घायल सावन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई।
कम उम्र में बुझ गए तीन चिराग
मृतकों की पहचान अनिल (14), रोशन (17) और सावन (14) के रूप में हुई है। तीनों अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे और आपस में घनिष्ठ मित्र थे। उनके माता-पिता किसान हैं। बताया जा रहा है कि तीनों ने पढ़ाई छोड़ दी थी, जबकि सावन ने करीब एक साल पहले ही स्कूल जाना बंद कर दिया था।
घर के पास ही हादसा, परिवार सदमे में
सबसे दुखद पहलू यह रहा कि हादसा उनके घर से महज 100 मीटर दूर हुआ। शादी से लौटते समय किसी ने नहीं सोचा था कि घर पहुंचने से पहले ही यह दर्दनाक दुर्घटना हो जाएगी। घटना के बाद तीनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस कर रही जांच
हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!