दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी कार; एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 6 मासूम भी शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नासिक।
महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार रात एक भीषण हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 6 बच्चे भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। हादसा रात करीब 10 बजे डिंडोरी के शिवाजी नगर क्षेत्र में हुआ।
जानकारी के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य एक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। वे एक बैंक्वेट हॉल से घर की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पास स्थित एक गहरे कुएं में जा गिरी। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
रात के अंधेरे में राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों, पुलिस टीम, तैराकों और दो क्रेनों की मदद से आधी रात के बाद कार को कुएं से बाहर निकाला गया। कार में फंसे सभी लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतकों में सुनील दत्तू दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह बच्चे शामिल हैं, जिनमें पांच लड़कियां और एक लड़का था। एक साथ पूरे परिवार के खत्म हो जाने से गांव और रिश्तेदारों में मातम पसरा हुआ है।
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चालक को रास्ते में मौजूद कुआं क्यों नहीं दिखाई दिया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह हादसा लापरवाही का नतीजा था या वहां सुरक्षा इंतजामों की कमी थी। अधिकारियों ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने और चश्मदीदों से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!