दर्दनाक हादसा: मंदिर में भगदड़ से अब तक इतने लोगों की मौत; इसलिये उमड़ी थी श्रद्धालुओं की भीड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नालंदा।
नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां शीतलाष्टमी के अवसर पर मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से 8 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है।
यह हादसा बिहारशरीफ से करीब 5 किलोमीटर दूर मघड़ा गांव स्थित माता शीतलाष्टमी मंदिर में हुआ। मंगलवार को चैत्र माह का आखिरी मंगलवार होने के कारण यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। इसी दौरान अचानक व्यवस्था बिगड़ने से भगदड़ की स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ के चलते लोगों को निकलने का रास्ता नहीं मिल पाया, जिससे धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। इस भगदड़ में कई महिलाएं गिर पड़ीं और भीड़ के दबाव में आकर उनकी मौत हो गई।
प्रशासन के मुताबिक, मृतकों में से दो की पहचान हो चुकी है—सकुन्त बिहार निवासी रीता देवी (50) और नूरसराय के मथुरापुर की रेखा देवी (45)। अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घायलों को तुरंत नजदीकी मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मंदिर परिसर और अस्पताल दोनों जगहों पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने में जुट गए।
क्यों उमड़ी थी इतनी भीड़?
धार्मिक मान्यता के अनुसार शीतला अष्टमी के दिन माता शीतला की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन भक्त एक दिन पहले बना ठंडा भोजन (बासी) माता को अर्पित करते हैं और घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता। यही कारण है कि इस अवसर पर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और भीड़ प्रबंधन में हुई चूक की भी समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!